विज्ञापन

गटर या आलीशान एक्वेरियम? जापान की नालियों में तैरती हैं रंग-बिरंगी मछलियां, देख खुली रह जाएंगी आंखें!

जिस जगह को हम गंदगी और बदबू का घर समझते हैं, जापान ने उसे खूबसूरती की मिसाल बना दिया है. वहां की नालियों का पानी इतना पाक-साफ है कि उनमें हजारों की कीमत वाली 'कोइ' (Koi) मछलियां मजे से तैरती हैं. यह नजारा सिर्फ जादुई नहीं, बल्कि हम सबके लिए एक बड़ा सबक भी है.

गटर या आलीशान एक्वेरियम? जापान की नालियों में तैरती हैं रंग-बिरंगी मछलियां, देख खुली रह जाएंगी आंखें!
क्या है जापान का सीक्रेट? देखें जापान का वो शहर जहां गटर का पानी भी है कांच जैसा साफ

Japan Cleanliness Standards: सफाई का ऐसा जुनून कि कचरा भी रास्ता भूल जाए और मछलियां बेखौफ होकर तैरें. जापान का ये नजारा महज एक वीडियो नहीं, बल्कि हम सबके लिए एक खूबसूरत सबक है कि अगर नीयत साफ हो, तो गटर भी गुलशन बन सकते हैं. जापान में सफाई कोई काम नहीं, बल्कि वहां की तहजीब (Culture) का हिस्सा है. वहां के कई शहरों में सड़कों के किनारे बहने वाली नालियां (Gutters) इतनी साफ हैं कि, आप उनमें अपना चेहरा देख सकते हैं. इन नालियों में नीले, नारंगी और सफेद रंग की कोइ मछलियां (Koi Fish) ऐसे घूमती हैं, जैसे किसी फाइव स्टार होटल के तालाब में हों. यह करिश्मा मुमकिन हुआ है वहां के लोगों की कड़ी मेहनत और कुदरत के प्रति उनकी मोहब्बत से.

ये भी पढ़ें:-रेड हैट, मैचिंग यूनिफॉर्म और नन्ही सी जान! बेटी संग जब स्टेज पर पहुंची फ्लाइट अटेंडेंट, नजारा देख रो पड़े लोग

सफाई का ऐसा जुनून कि बदबू का नामोनिशान नहीं (Japanese Lifestyle Secrets)

हैरत की बात यह है कि, इन नालियों में आपको एक प्लास्टिक का टुकड़ा या कूड़ा तक नहीं मिलेगा. वहां का ड्रेनेज सिस्टम (Drainage System) इतना एडवांस है कि पहाड़ों से आने वाला साफ पानी इन रास्तों से होकर गुजरता है. लोग इसमें कचरा डालना तो दूर, इसकी सफाई का जिम्मा खुद उठाते हैं. यह नजारा हमें यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि, अगर इंसान ठान ले, तो वो सबसे गंदी जगह को भी जन्नत बना सकता है.

सुरक्षा और जागरूकता की अनूठी मिसाल (A Unique Example of Safety and Awareness)

यह खबर सिर्फ खूबसूरती दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि हमें जागरूक (Aware) करने के लिए भी है. जापान की ये मछलियां इस बात का सबूत हैं कि वहां का पानी जहरीला नहीं है. वहां का हर नागरिक बचपन से ही सफाई को अपनी जिम्मेदारी समझता है. क्या हम अपने आस-पास के माहौल को इतना साफ नहीं रख सकते कि वहां बीमारियां न पनपें? जापान का यह 'मछलियों वाला गटर' दुनिया के लिए एक आईना है.

ये भी पढ़ें:-'यमराज' को छूकर 'टच मी टच मी' खेल रहा था लड़का! सांप ने जब छाती पर चढ़कर फैलाया फन, तो जोड़ने लगा हाथ-पैर

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan Clean Gutters, Koi Fish In Drainage, Japan Cleanliness Standards, Eco-friendly Drainage Japan, Japanese Lifestyle Secrets, Japan Ki Safai Ka Raaz, Gutter Me Machli Japan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com