विज्ञापन

जापान से भारत आए युवक-युवतियों ने पेश की मिसाल, लोग बोले- जापान से सीखिए

बिट्टू तबाही के वायरल वीडियो के बीच जापानी युवक-युवतियों के काम को देखकर लोगों ने काफी सराहना की है. लोगों ने कहा कि जापान से सीखिए.

जापान से भारत आए युवक-युवतियों ने मुंबई में समुद्र किनारे सफाई की मुहिम में हिस्सा लिया
Instagram@purushottamkumar

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय बिट्टू तबाही (Bittu Tabahi) की बड़ी चर्चा है. इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और एक्स पर हर जगह बिट्टू तबाही से जुड़े वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. बिट्टू तबाही के अजनार नदी की सफाई के काम की भारत में ही नहीं, दूसरे देशों में बैठे लोग तारीफ कर रहे हैं. बिट्टू तबाही का असली नाम सुरेंद्र सिंह चौधरी है, उसे बिट्टू सिंह रघुवंशी कहते हैं और वह मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले में ब्यावरा का रहने वाला है. बिट्टू तबाही के अलावा भी देश में कई ऐसे लोग हैं, जो साफ- सफाई की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. ऐसे ही इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें जापान (Japan) से भारत आए कई लोग मुंबई में समुद्र किनारे सफाई का अभियान चला रहे हैं. 

बिट्टू तबाही से लोग आए आगे

पीएम मोदी ने साल 2014 में महात्मा गांधी की जयंती यानी 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत की मुहिम शुरू की थी. जिसके बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्वच्छता को लेकर कैंपेन चलाए जा रहे हैं. सरकार भी लगातार लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक कर रही है. जिसका नतीजा है कि लोग इसके लिए आगे भी आ रहे हैं. सरकार की अपील और लोगों की जागरुकता का नतीजा है कि बिट्ट तबाही (Bittu Tabahi) जैसे लोग स्वच्छता के लिए बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.

जापान से भारत आए युवक-युवतियों ने मुंबई में समुद्र किनारे उठाया सफाई का जिम्मा

Photo Credit: Instagram@Purushottamkumar

समुद्र किनारे कचरे से बीन रहे प्लास्टिक-कपड़ा

देश में स्वच्छता और सफाई के मुहिम में सिर्फ भारत के ही लोग नहीं, दूसरे देश से आए लोग भी अपना योगदान दे रहे हैं. मुंबई में स्वच्छता से जुड़े अभियान पर एक ग्रुप काम कर रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में जापान से आए हुए लोग शामिल हैं. खुद को पर्यावरण प्रेमी और ट्रेवलर बताने वाले पुरुषोत्तम ठाकर (Purushottam Thakur) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जापान (Japan) से मेरे दोस्त इंडिया में आए हैं.

पुरुषोत्तम ने वीडियो में दिखाते हुए कहा कि जानते क्या करने आए हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में जापान से भारत आए लोग समुद्र किनारे पड़े कचरे में से प्लास्टिक और कपड़े अलग कर रहे हैं. वीडियो मुंबई (Mumbai) का है, जहां पर समुद्र के किनारे चारों तरफ कचरा फैला हुआ है. पुरुषोत्तम ने समुद्र किनारे फैले कचरे में प्लास्टिक और कपड़े अलग करने का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि जापान और भारत के वॉलंटियर्स ने मिलकर सफाई की एक सार्थक मुहिम शुरू की, ताकि हमारे समुद्र तट साफ और हमारे महासागर सेहतमंद रहें.

लोग जापानी युवकों की कर रहे तारीफ

उन्होंने आगे लिखा, "इकट्ठा किया गया कचरे का हर टुकड़ा यह याद दिलाता है कि जब कई हाथ मिलकर छोटे-छोटे कदम उठाते हैं, तो उसका बहुत बड़ा असर हो सकता है. एक अन्य पोस्ट में पुरुषोत्तम ने कहा कि जब लोग साथ आते हैं, तो सरहदें मायने नहीं रखतीं हैं, पर्यावरण हम सभी का है. कचरा उठाने वाला हर हाथ एक साफ़-सुथरे कल की ओर बढ़ाया गया कदम है. साथ मिलकर हम बदलाव ला सकते हैं. भारत और जापान के लोगों की मुहिम की तारीफ भी हो रही है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कहा कि धन्यवाद जापान. अन्य यूजर ने लिखा कि जापान से सीखिए. प्रकृति को सुरक्षित रखें. 

यह भी पढे़ं- पोलैंड में रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंसा ट्रक, तेज रफ्तार ट्रेन ने 10 सेकंड में उड़ाए परखच्चे; देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Bittu Tabahi, Bittu Tabahi Ajnar River, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com