Japanese Girl Dance Video: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' इन दिनों खूब सुर्खियों में है. गाने के बोल से लेकर जबरदस्त डांस मूव्स तक सब कुछ सोशल मीडिया पर धमाके से वायरल हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर इस गाने के एक से बढ़कर एक रील्स सामने आ रहे है. गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कातिलाना हुक स्टेप्स का नशा भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर कई मशहूर हस्तियों तक सभी ने अपने-अपने अंदाज में इस गाने को रीक्रिएट करने के बाद वीडियो को शेयर किए है. रिलीज होने के बाद से ही यह सॉन्ग चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में एक जापानी गर्ल ने भी दीपिका के डांस की हूबहू नकल उतारने की कोशिश की है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
वीडियो में जापानी गर्ल भी दीपिका की तरह बलखाती हुए गजब के डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दीपिका की तारीफ करे बिना खुद को रोक नहीं पाएंगी. वीडियो में इस क्यूट सी लड़की को काले रंग की लेगिंग के साथ एक लाल पोशाक में देखा जा सकता है, जिसमें वो वाकई काफी खूबसूरत लग रही है. वीडियो कहीं बाहर शूट किया गया है, जिसमें लड़की हूबहू दीपिका पादुकोण की तरह डांस करती नजर आ रही है. बता दें कि वीडियो में दिखा रही यह लड़की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो mayojapan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को अब तक 15 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स लड़की के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में इंफ्लुएंसर ककेताकू को भी शाहरुख खान की नकल उतारते देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जापान से बेशरम रंग. @Deepikapadukone की तरह सेक्सी डांस करने की कोशिश की, लेकिन निश्चित रूप से मैं उसकी बराबरी नहीं कर सकी. कम से कम मैंने प्रयास तो किया. @kaketaku85 को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने शाहरुख खान की तरह एक्टिंग करने की कोशिश की.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं