Red Sheet Study Hack: कहते हैं पढ़ाई और डिसिप्लिन के मामले में जापान के स्टूडेंट्स का कोई मुकाबला नहीं है. जब भी बात पढ़ाई-लिखाई और नई तकनीकों की आती है तो जापान का नाम हमेशा सबसे आगे आता है. इसके पीछे की वजह है वो टेक्निक जो लोगों के काम को आसान बनाती है. अब आप जापान के स्टूडेंट्स को ही देख लीजिए, जो पढ़ाई के दौरान एक खास लाल रंग की ट्रांसपेरेंट शीट का इस्तेमाल करते हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते कि, आखिर वो ऐसा करते क्यों हैं. इस रेड ट्रांसपेरेंट शीट का सीक्रेट खोलता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें बताया गया है कि जापान में बच्चे अपनी पढ़ाई को आसान बनाने के लिए लाल पन्ने या रेड शीट मेथड का इस्तेमाल करते हैं.
लाल पन्ने का जापानी सीक्रेट (Japan Red Sheet Study Method)
वीडियो में बताया गया है कि, ये तरीका वैज्ञानिक रूप से एक्टिव रिकॉल पर आधारित है जो मेमोरी को मजबूत करता है. वीडियो में दिखाया गया है कि, कैसे जापान के बच्चे किताबों और नोटबुक्स पर लाल रंग की ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करते हैं. शायद यही वजह है कि, वहां के स्टूडेंट्स अपनी गजब की याददाश्त और मुश्किल परीक्षाओं को पास करने के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 'dail.ynews07' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'लाल पन्ने का जापानी जादू. जापान की सबसे रहस्यमयी पढ़ाई की ट्रिक (Study Trick).' वीडियो को लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं और इस तरीके की खूब तारीफें कर रहे हैं.
एक्टिव रिकॉल और वैज्ञानिक तरीका (Active Recall And Brain Memory)
चलिए आपको बताते हैं कि, बच्चे इसका इस्तेमाल करते कैसे हैं. सबसे पहले वो जरूरी शब्दों या फॉर्मूलों को हरे रंग के मार्कर से हाईलाइट कर लेते हैं और फिर उस पन्ने पर लाल रंग की ट्रांसपेरेंट शीट रख देते हैं. पन्ने पर लाल रंग की ट्रांसपेरेंट शीट रखते ही हरे रंग से लिखा हुआ शब्द पूरी तरह से गायब हो जाता है या कह सकते हैं काला हो जाता है. खाली जगह को देखकर स्टूडेंट्स अपने दिमाग पर जोड़ देते हैं कि, आखिर वहां लिखा क्या था. इसी वैज्ञानिक प्रक्रिया को एक्टिव रिकॉल कहा जाता है, जिससे जानकारी सीधे लॉन्ग टर्म मेमोरी में चली जाती है. जापाने में ये पढ़ाई करने का सबसे अच्छा तरीका है और इससे उन्हें लंबे समय तक चीजें याद रखने में मदद मिलती है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं