विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2021

ईरान की महिला बनी बसंती, 'गब्बर' के सामने किया धमाकेदार डांस, देखता रह गया 'वीरू' - देखें मजेदार Video

ईरान (Iran) की एक महिला ने फिल्म शोले के गाने 'जब तक है जान...' गाने पर धमाकेदार डांस (Iranian woman's Dance On Sholay Song) किया, जिसको देखकर आपको भी मजा आ जाएगा. ट्विटर पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

ईरान की महिला बनी बसंती, 'गब्बर' के सामने किया धमाकेदार डांस, देखता रह गया 'वीरू' - देखें मजेदार Video
महिला बनी बसंती, 'गब्बर' के सामने किया धमाकेदार डांस, देखता रह गया 'वीरू' - देखें Video

ईरान (Iran) की एक महिला ने फिल्म शोले के गाने 'जब तक है जान...' गाने पर धमाकेदार डांस (Iranian woman's Dance On Sholay Song) किया, जिसको देखकर आपको भी मजा आ जाएगा. ट्विटर पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. यह सबसे अच्छी चीज है जिसे आप आज देखेंगे. ट्विटर यूजर ने तीन वीडियो शेयर किए हैं. जिसमें एक ईरानी महिला हेमा मालिनी (Hema Malini) की तरह डांस कर रही हैं. सीन को ठीक उसी तरह तैयार किया गया, जैसा फिल्म में था. गब्बर खड़ा हुआ था और रस्सी में वीरू बंधा हुआ था. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला शानदार अंदाज में डांस कर रही है. वीरू रस्सी में बंधा हुआ है और गब्बर खड़े होकर डांस का आनंद ले रहा है. इस वीडियो को देखकर आप को वाकई मजा आ जाएगा...

देखें Video:

वीडियो की शुरुआत हेमा मालिनी की बसंती का किरदार निभाने वाली महिला से होती है, जो दृश्य में प्रवेश करती है और गीत पर नृत्य करती है. जब वह नाचती है, तो वीरू का किरदार निभा रहा एक शख्स दरवाजे पर बंधे हाथों के साथ खड़ा होता है. गब्बर और सांभा का किरदार निभा रहे दो पुरुष भी खड़े होकर महिला को डांस करते हुए देखते हैं. उनके हाथ में बंदूक है.

एक ट्विटर उपयोगकर्ता @KavehAbbasian द्वारा वीडियो को रीट्वीट किए जाने के बाद वीडियो को भारतीय यूजर्स तक पहुंच गया.

इस वीडियो को 90 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iranian Woman, Viral Video, Iranian Woman Dance On Sholay Song, Jab Tak Hai Jaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com