IPL 2020 MI Vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Mumbai Indians Vs Royal Challengers Bangalore) के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला गया. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई (MI) ने बेंगलुरु (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया. आरसीबी (RCB) ने जीत के लिए पूरी मेहनत की, लेकिन सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) की पारी के आगे गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए. रॉयल चैलेंजर्स (RCB) की तरफ से फील्डिंग काफी शानदार रही. सबसे खास था देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का कैच. उन्होंने हवा में उड़कर शानदार कैच पकड़ा. जिसको देखकर विराट कोहली (Virat Kohli) हैरान रह गए और उन्होंने गजब का रिएक्शन दिया. सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.
मुंबई इंडियंस 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 72 रन बना चुका था. ऐसे में आरसीबी को जीतने के लिए जल्दी से जल्दी विकेट गिराने थे. मोहम्मद शिराज शानादार गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने सौरभ तिवारी को फुल लेंथ पर बॉल डाली, जिस पर उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल ठीक से बल्ले पर नहीं आई और सर्कल के अंदर ही रह गई. देवत्त पडिक्कल भागते हुए आए और हवा में उड़कर जबरदस्त कैच पकड़ा. जिसको देखकर कप्तान विराट कोहली हैरान रह गए. उन्होंने देखते ही पडिक्कल को गले लगा लिया.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
देखें Video:
Kohli's reaction said it all! Padikkal You a beauty. #MIvsRCB pic.twitter.com/HJ5jfdXS4C
— UrMiL07™ (@urmilpatel21) October 28, 2020
बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी के सामने देवदत्त पडीक्कल (45 गेंद में 74 रन) को छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका और वे छह विकेट पर 164 रन ही बना सके. जवाब में मुंबई ने पांच गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने का गम भुलाते हुए यादव 43 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे.
इस जीत के बाद मुंबई 12 मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आरसीबी इतने ही मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 14 अंक है लेकिन वह नेट रनरेट के आधार पर तीसरे स्थान पर है. किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं