विज्ञापन

भारतीय परिवारों को बर्बाद कर रही iPhone की चाहत! 42% लोगों ने EMI पर खरीदा; Gen Z में बढ़ रहा मानसिक तनाव

लोन लेने में अब न तो बैंक जाने की जरूरत है, न ही कोई ठोस गिरवी रखने की मांग होती है और न ही परिवार की पूरी आर्थिक स्थिति की कड़ी जांच-पड़ताल होती है. इसी के चलते Gen-Z में 'EMI करो ऐश करो' का चलन तेजी से बढ़ रहा है.

भारतीय परिवारों को बर्बाद कर रही iPhone की चाहत! 42% लोगों ने EMI पर खरीदा; Gen Z में बढ़ रहा मानसिक तनाव
आईफोन का क्रेज: 42% लोग कर्ज लेकर खरीद रहे फोन, युवाओं में बढ़ रहा है मानसिक तनाव. (फाइल फोटो)
IANS

New Delhi: हाथ में Apple कंपनी का लेटेस्ट iPhone लेकर चलने की चाहत भारत के लोगों को बर्बादी की तरफ ले जा रही है. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि इंडिया में आईफोन न मिलने पर होने वाली घटनाएं और रिसर्च रिपोर्ट खुद बयां कर रही हैं. आलम यह है कि इसे पाने की पागलपन भरी जिद में लोग दूसरे की जान लेने से लेकर अपनी जान देने तक, जैसे कदम उठा ले रहे हैं. इस बर्बादी की सबसे बड़ी जड़ है आसान किश्तें यानी EMI.

'हर चौथे शख्स ने EMI पर खरीदा iPhone'

पिछले साल सितंबर में सामने आई Rediff की एक रिपोर्ट इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि भारत में महंगे स्मार्टफोन्स का क्रेज किस हद तक बढ़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 से अगस्त 2025 के बीच हर चार में से एक iPhone खरीदार ने NBFC लोन या क्रेडिट कार्ड EMI और कैशबैक स्कीम का विकल्प चुना.

छोटे शहरों तक फैल रहा उधारी का जाल

इस दौरान बाजार में एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला है. लखनऊ, भोपाल और जयपुर जैसे टियर-1 शहरों में जहां स्मार्टफोन की बिक्री में 35 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई, वहीं गुवाहाटी, जबलपुर, वाराणसी और पानीपत जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों में यह ग्रोथ बढ़कर सीधे 5 गुना तक पहुंच गई.

महंगे फोन्स की बिक्री में 72% का भारी उछाल

वहीं, CyberMedia Research की Q2 2026 रिपोर्ट को देखें तो भारत के स्मार्टफोन बाजार में 10% की गिरावट नजर आती है. एक तरफ जहां सस्ते स्मार्टफोन की सेल्स 88 प्रतिशत तक गिरी है, वहीं 50 हजार से 1 लाख रुपये के बीच आने वाले सुपर-प्रीमियम फोन्स की सेल में 72% का उछाल आया है. विश्लेषकों का मानना है कि इसके पीछे बेहतर कैमरे या फीचर्स नहीं, बल्कि Zero Cost EMI और आसान फाइनेंसिंग ऑफर्स का बड़ा खेल है, जिसके दम पर Vivo (18.1%) और Samsung (17.9%) जैसे ब्रांड्स इस रेस में सबसे आगे बने हुए हैं, जबकि Apple भी 8% हिस्सेदारी के साथ मजबूती से टिका है.

2026 में 42% स्मार्टफोन्स फाइनेंस पर बिकने की उम्मीद

3 जुलाई 2026 में पब्लिश हुई Counterpoint Research की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2026 खत्म होते-होते भारत में बिकने वाले कुल स्मार्टफोन्स का 42% हिस्सा सिर्फ और सिर्फ EMI, Credit Card और NBFC Loan के दम पर बिकेगा, जो 2025 के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा है. रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक बताते हैं कि स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए ग्राहक कैश या एक बार में पेमेंट करने के बजाय इन ऑप्शन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस फाइनेंस ट्रेंड में लगभग 67% यूनिट्स NBFCs द्वारा फाइनेंस की जा रही हैं. NBFCs ऐसे ग्राहकों को लोन दे रही हैं जिन्होंने पहले कभी क्रेडिट का इस्तेमाल नहीं किया था.

iPhone के लिए भारत हुई प्रमुख घटनाएं

जब 15-20 हजार कमाने वाला युवा 80 हजार का फोन सिर्फ 3 हजार की आसान किश्त पर घर ले आता है, तो उसे लगता है कि उसने दुनिया जीत ली. लेकिन असल खेल तब शुरू होता है जब अचानक कोई खर्च आने पर EMI बाउंस होने लगती है. इसी पेनल्टी के डर और परिवार से सच छिपाने की जद्दोजहद में युवा कानून तक अपने हाथ में ले लेते हैं और कुछ तो जान तक दे देते हैं. ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में नीचे बताया गया है:-

  1. अगस्त 2026 में, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक 18 वर्षीय लड़के ने आईफोन की ज़िद और पैसों के विवाद में पहाड़ से कूदकर जान दे दी. उसे बचाने के चक्कर में पिता भी गिरे और यह खौफनाक मंजर देखकर मां ने भी छलांग लगा दी. एक महंगे फोन की जिद ने हंसते-खेलते पूरे परिवार को पल भर में खत्म कर दिया. (CLICK कर पढ़ें पूरी खबर)
  2. सितंबर 2024 में, लखनऊ में एक शख्स ने 1.5 लाख रुपये का आईफोन कैश ऑन डिलीवरी पर मंगवाया था. पैसे न देने पड़ें, इसलिए उसने डिलीवरी एजेंट की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया. (CLICK कर पढ़ें पूरी खबर)
  3. साल 2024 में, नवी मुंबई में रहने वाले एक 18 साल के लड़के ने अपने पिता से डेढ़ लाख रुपये का आईफोन दिखाने की मांग की थी. जबकि उन्होंने मना कर दिया तो उसने गुस्से में आकर घर में ही सुसाइड कर लिया था. (CLICK कर पढ़ें पूरी खबर)
  4. साल 2024 में, दिल्ली के नजफगढ़ में 9वीं क्लास के छात्र ने गर्लफ्रेंड को आईफोन देने के लिए अपनी मां के सोने-चांदी के गहने चुराकर बेच दिए. बाद में जब घर से गहने गायब मिले और जांच हुई, तो पुलिस ने नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया. (CLICK कर पढ़ें पूरी खबर)
  5. साल 2023 में, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक लड़के ने घर से बहन की शादी के लिए जमा किए 1 लाख रुपये चोरी कर लिए और उन पैसों से आईफोन खरीद लगाया. जब घर में पैसों की खोजबीन शुरू हुई, तो लड़का डर गया. चोरी पकड़े जाने के डर से उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी. (CLICK कर पढ़ें पूरी खबर)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple IPhone, IPhone EMI, Maharashtra IPhone EMI, Counterpoint Research, Gen Z
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com