उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक डिलीवरी ब्वॉय की दो लोगों ने कथित तौर पर फोन के लिए हत्या कर दी और उसका शव इंदिरा नहर में फेंक दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार यह मामला तब सामने आया जब पुलिस की एक टीम करीब 30 वर्षीय लापता 'डिलीवरी ब्वॉय' के मामले की जांच कर रही थी और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शशांक सिंह के अनुसार, चिनहट निवासी गजानन ने फ्लिपकार्ट से कैश ऑन डिलीवरी पर करीब 1.5 लाख रुपये का आईफोन मंगवाया था. उन्होंने कहा, '23 सितंबर को निशातगंज निवासी भरत साहू फोन देने उसके घर गया था, जहां गजानन और उसके साथी ने भरत की हत्या कर दी. उन्होंने भरत की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर इंदिरा नहर में फेंक दिया.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस के अनुसार भरत साहू के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने 25 सितंबर को चिनहट थाने में इस संबंध में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़ित के लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच करते हुए गजानन का नंबर ढूंढ निकाला और सोमवार को उसके दोस्त आकाश को हिरासत में ले लिया.
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आकाश ने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस को अभी तक शव नहीं मिला है. अधिकारी ने बताया, 'राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) नहर में भरत का शव खोजने की कोशिश कर रहा है.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं