विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चा गाली देना सीख जाए तो कैसे सुधारें, बच्चे की गाली देने की आदत को कैसे छुड़ाएं

अगर, आपका बच्चा भी गालियां देना सीख गया है, तो उसे डांटने की बजाय समझना जरूरी है. यहां जानिए बच्चे की गाली देने की आदत को कैसे छुड़ाएं.

Parenting Tips: बच्चा गाली देना सीख जाए तो कैसे सुधारें, बच्चे की गाली देने की आदत को कैसे छुड़ाएं
बच्चे की गाली देने की आदत को कैसे छुड़ाएं
file photo

Parenting Tips: बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वे अपने आसपास के माहौल से चीजें सीख लेते हैं. अगर, बच्चे के आसपास कोई गाली-गलौज करने लगता है तो वे भी गालियां देना सीख जाते हैं. अगर, आपका बच्चा भी गालियां देना सीख गया है, तो उसे डांटने की बजाय समझना जरूरी है. ऐसे में सही मार्गदर्शन, धैर्य और पॉजिटिव व्यवहार के जरिए बच्चे की इस आदत को आसानी से बदला जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं बच्चे की गाली देने की आदत को कैसे छुड़ाएं.

बच्चा गाली कहां से सीख रहा है?

अगर, आपका बच्चा गाली देना सीख गया है तो उसे सुधारने के लिए आपको कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे. आपको सबसे पहले ये जानने की जरूरत है कि आपका बच्चा गाली देना कहां से सीख रहा है. इसके लिए आप बच्चे से खुद आराम से पूछें कि ये शब्द आपने कहां से सुने. अगर, घर पर ही कोई गाली देता है तो आपको इस पर विचार करना होगा. ताकि ऐसा दोबारा न हो और बच्चे को प्यार से समझाने की जरूरत है कि ऐसे शब्दों का इस्तेमाल गलत बात होती है.

आसपास का माहौल

बच्चा दिनभर स्कूल, गली और घर में खेलकूद करता रहता है और इस दौरान गली के बच्चे, स्कूल के बच्चे और आसपास के दोस्तों के बीच रहता है. ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिन बच्चों के बीच वह खेल या समय बिता रहा है, वे गाली तो नहीं देते. क्योंकि बच्चे दूसरे बच्चों की आदत भी तेजी से सीखते हैं.

बच्चे को अच्छा बोलना सिखाएं

बच्चों को हमेशा अच्छे शब्दों के बारे में बताएं, ताकी वे लोगों से या फिर अपने से अच्छे शब्दों में बात कर सके. बच्चे को समझाने के लिए सबसे जरूरी है कि उनसे हमेशा प्यार और समझदारी से बात करें, जिससे बच्चा भी आपको फॉलो करेगा. इसके साथ ही बच्चे को अच्छे शब्दों और अच्छे व्यवहार के फायदे भी बताने चाहिए.

यह भी पढ़ें:- पीले पड़ चुके तकियों को साफ कैसे करें? तकिए की बदबू और दाग दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child, Child Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com