विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2019

इंस्टाग्राम पर कम होने लगे फॉलोअर्स तो मॉडल ने दिया बॉयफ्रेंड को धोखा, बोली- 'चाहता था उसके साथ फोटो डालूं...'

खुद को इंस्टाग्राम मॉडल बताने वाली एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से इसलिए ब्रेकअप कर लिया क्योंकि उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम होते जा रहे थे. उसके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Also Read in
इंस्टाग्राम पर कम होने लगे फॉलोअर्स तो मॉडल ने दिया बॉयफ्रेंड को धोखा, बोली- 'चाहता था उसके साथ फोटो डालूं...'

खुद को इंस्टाग्राम मॉडल बताने वाली एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से इसलिए ब्रेकअप कर लिया क्योंकि उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कम होते जा रहे थे. उसके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. बॉयफ्रेंड चाहता था कि लड़की उसकी भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर फोटो अपलोड करे. 22 साल की लड़की ने रेडिट पर पूरी स्टोरी लिखी. लड़की का इंस्टाग्राम अकाउंट काफी पॉपुलर है. बॉयफ्रेंड के साथ फोटो डालने पर उसके फॉलोअर्स कम होते और वो पैसे भी गंवा देती. जिसके देखते हुए लड़की ने ब्रेकअप कर लिया.

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए 'स्पाइडरमैन' बना लड़का, बिल्डिंग पर चढ़ा तो लोगों ने समझा चोर और...

मॉडल मेक्सिको में बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही थी. जब लड़के ने सोशल मीडिया पर उसकी भी फोटो अपलोड करने की बात रखी तो उसने ब्रेकअप कर लिया. रेडिट पर मॉडल ने लिखा- 'वो जितनी चाहे उतनी प्राइवेट फोटो क्लिक कर सकता है. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन मुझे मेरा इंस्टग्राम अकाउंट इससे अलग रखना है.'

गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया शख्स, गले में फंसा खाना तो तड़पता रहा, फिर हुआ कुछ ऐसा... देखें VIDEO

Fox News की खबर के मुताबिक, मॉडल ने अपना नाम नहीं बताया है. वो मेक्सिको में छुट्टियां मना रही थी, उस वक्त मॉडल के बॉयफ्रेंड ने सवाल करना शुरू कर दिया कि वो कपल फोटो अपलोड करने में झिझकती क्यों है? जिस पर मॉडल ने बताया कि ऐसा करने से उसके अकाउंट में इंगेजमेंट कम हो जाएंगे और स्पॉन्सर पॉस्ट नहीं मिल पाएंगे. मॉडल ने लिखा- 'मैं इन तस्वीरों को बेचने के लिए रखना चाहती थी. इससे ही मेरा काम चलता है. मैं बहुत दुखी हूं, क्योंकि इन छुट्टियों के लिए मैंने खर्चा किया और मेरे साथ भद्दा व्यव्हार किया गया.'

Chandrayaan-2: इसरो की तारीफ में NASA ने कहा कुछ ऐसा, लोग बोले- "जलन की बू आ रही है"

मॉडल ने बताया कि ये पोस्ट करने के बाद वो अपने बॉयफ्रेंड से नहीं मिली है और उसको काफी अच्छा लग रहा है. जिससे कई लोग गुस्सा हैं तो कोई मॉडल की खूब तारीफ कर रहे हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Instagram, Instagram Model, Insta Model Broke Up Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com