सोशल मीडिया पर देखते ही देखते सिर्फ एक वीडियो की बदौलत कोई घटना या शख्स पूरी दुनिया में छा जाता है. इन दिनों फ्लोरिडा का एक 25 वर्षीय इंफ्लुएंसर चर्चा में है जिसे वहां के सबसे जहरीले सांप डायमंडबैक रैटल स्नेक ने काट लिया है. इंफ्लुएंसर को मिल रही लाइमलाइट की वजह सिर्फ सांप का काटना नहीं बल्कि उसके बाद डेविट का रिएक्शन है. सांप काटने के बावजूद इंफ्लुएंसर ने सांप और अपने पैर पर पड़े निशान को फिल्माते हुए वीडियो शेयर किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो हफ्ते से आईसीयू में भर्ती इंफ्लुएंसर को एंटीवेनम की करीब 88 शीशियां दी जा चुकी है.
फ्लोरिडा के सबसे जहरीले सांप ने काटा
फ्लोरिडा के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और वाइल्ड लाइफ इंथूजिएस्ट डेविड हम्पलेट को एक जहरीले सांप ने काट लिया जिसके बाद उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. दोस्तों के साथ जंगल पार करने के दौरान फ्लोरिडा के सबसे जहरीले डायमंडबैक रैटलस्नेक ने 25 वर्षीय इंफ्लुएंसर को डस लिया. सांप के काटने के तुरंत बाद इंफ्लुएंसर ने अपने पैर और डायमंडबैक रैटलस्नेक का वीडियो बना लिया. वीडियो में वह इस पूरे घटनाक्रम को मजाकिया ढंग से बताते हैं जिस वजह से वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Video देखने के लिए यहां क्लिक करें
वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को अब तक 1.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. करीब 89 हजार यूजर्स ने पोस्ट को लाइक किया है और 21 हजार लोगों ने वीडियो को बुकमार्क किया है. इंफ्लुएंसर डेविड हम्प्लेट के सांप काटने वाले वीडियो पर करीब 2.3 हजार लोगों ने कमेंट किया है और इसे 7.8 हजार बार रिपोस्ट किया जा चुका है. वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, "फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने डायमंडबैक रैटलस्नेक द्वारा काटे जाने के बाद अपनी किस्मत को स्वीकार किया और कहा कि वह मुसीबत में फंस चुका है, लेकिन कम से कम यह एक अच्छा मीम तो बनेगा. मीम गेम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करना होगा." पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि यह 8 से 10 डायमंडबैक है. यह मेरे जीवन में अब तक देखे गए सबसे बड़े डायमंडबैक सांपों में से एक है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं