दुबई को अक्सर लग्जरी, बड़ी-बड़ी इमारतों और शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर यहां की जिंदगी किसी सपने जैसी दिखाई जाती है, लेकिन हर किसी की कहानी इतनी आसान नहीं होती. हाल ही में दुबई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने वीडियो शेयर कर वहां की असल जिंदगी दिखाई, जिसे देखकर कई लोग खुद को उससे जोड़ने लगे.
दुबई में सबकुछ परफेक्ट नहीं होता…
दुबई में रहने वाली भारतीय महिला कीर्तना़ एल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने विदेश में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है. कीर्तना़ ने बताया, कि लोग अक्सर सोचते हैं कि दुबई की जिंदगी बेहद शानदार, आरामदायक और लग्जरी से भरी होती है, लेकिन वहां रहने वाले कई लोगों की सच्चाई इससे काफी अलग होती है.
वीडियो में उन्होंने अपनी किचन दिखाई और बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनकी वॉशिंग मशीन से पानी लीक हो रहा है, लेकिन अब तक समस्या ठीक नहीं हुई है. इसके बावजूद उन्हें रोज की तरह काम करना पड़ता है और खाना भी बनाना पड़ता है.
हर किसी की कहानी अलग होती है...
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, दुबई में जो दिखता है, वह हमेशा सच नहीं होता. चमक-दमक के पीछे हर इंसान अपनी अलग कहानी जी रहा है. किसी के लिए जिंदगी आसान है, तो किसी के लिए यह एक साइलेंट स्ट्रगल है. एक ही शहर, लेकिन सबकी जिंदगी अलग है. इसलिए अपनी जिंदगी की तुलना किसी और से मत कीजिए.
उनकी इस बात से कई सोशल मीडिया यूजर्स सहमत नजर आए. लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया ने विदेश जाने को तुरंत सफलता का प्रतीक बना दिया है, जबकि असल जिंदगी में वहां भी संघर्ष और अकेलापन होता है.
देखें Video:
लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया ने लोगों को यह विश्वास दिला दिया है कि विदेश जाते ही जिंदगी सेट हो जाती है. वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पूरे दुबई को एक जैसी स्थिति में दिखाना सही नहीं है. उनका कहना था कि यह महिला की व्यक्तिगत समस्या हो सकती है और हर किसी का अनुभव अलग होता है.
Dubai Dream के पीछे की सच्चाई
इससे पहले भी कई भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स दुबई की ग्लैमरस इमेज के पीछे छिपे संघर्षों के बारे में बात कर चुके हैं. लोगों का कहना है कि ऊंचे खर्चे, काम का दबाव और परिवार से दूर रहने की वजह से कई बार जिंदगी काफी मुश्किल हो जाती है. हालांकि, दुबई लोगों को करियर और कमाई के अच्छे मौके देता है, लेकिन वहां की जिंदगी हर किसी के लिए आसान नहीं होती. कई लोग लंबे समय तक काम करते हैं, तनाव झेलते हैं और अकेलेपन का सामना भी करते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: छात्रों को CPR सिखा रहे थे 72 साल के इंस्ट्रक्टर, तभी रुक गई दिल की धड़कन, लेकिन फिर हुआ ये चमत्कार!
जिस घर में मारा गया था ओसामा, वहां से मिली ईंट की तस्वीर वायरल, CIA ने 15 साल बाद खोले कई बड़े राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं