कोई भी बड़ा काम या फिर कोई मुश्किल काम करने के लिए हमें अपने साथ कुछ लोगों की जरूरत होती है. अगर हम चाहें कि हर काम हम अकेले ही कर सकते हैं, तो ऐसा संभव नहीं है. सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ मजदूर एक साथ मिलकर बड़ी-बड़ी लकड़ियों को ट्रक पर चढ़ाने का काम कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद आपको पता चलेगा कि असली टीम वर्क क्या होता है. कई लोग अगर मिलकर साथ करें तो बड़ा से बड़ा और मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से हो जाता है.
देखें Video:
#Team pic.twitter.com/HnJYKNgjSk
— Thejes Sekhar,IFS (@THEJES_IFS18) September 14, 2021
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लकड़ियों को ट्रक पर चढ़ाने के लिए मजदूरों ने गजब तरीका निकाला है. जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि वाह क्या आइडिया है सर जी. वीडियो में आप देखिए कि मजदूरों ने लकड़ी के दो सहारे ट्रक के साथ खड़े किए, फिर उस पर भारी भरकम पेड़ की लकड़ी को रस्सी से बांधकर रखा. कुछ मजदूर ट्रक के ऊपर खड़े होकर उसे खींच रहे तो कुछ ट्रक के नीचे से जोर लगा रहे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो को ट्विटर पर @THEJES_IFS18 नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को अबतक 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग इन मजदूरों के टीम वर्क के फैन हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं