विज्ञापन

भारतीय जोड़े ने बताया दुबई हनीमून का असली खर्च, वीडियो देखकर लोग बोले- 'हमें भी ट्रैवल प्लान दे दो'

नील एंड हेमा के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसे ही लोगों ने यह वीडियो तो वो उन्हें इतनी पंसद आई कि वे कमेंट करके कपल से ट्रिप की पूरी जानकारी मांगने लगे.

भारतीय जोड़े ने बताया दुबई हनीमून का असली खर्च, वीडियो देखकर लोग बोले- 'हमें भी ट्रैवल प्लान दे दो'
इंस्टाग्राम पर नील और हेमा ने अपने दुबई हनीमून ट्रिप के बजट और खर्च की पूरी जानकारी शेयर की है.
Instagram@neelandhema

Viral Video: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर नील और हेमा ने हाल ही में इंस्टाग्राम (neelandhema) पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें 40 सेकंड के अंदर उन्होंने दुबई हनीमून (Dubai Honeymoon) में आए असली खर्चे के बारे में बताया है. कपल ने शुरुआत फ्लाइट का खर्चा (Dubai Flight Ticket Price) बताने से की. उन्होंने 2 महीने पहले ही टिकट्स बुक कर लिए थे, जिस वजह से यह खर्च करीब 50 हजार रुपये का आया. 

होटल और घूमने में कितना खर्च हुआ?

उनकी प्लानिंग 7 रात दुबई में रुकने की थी, जिस वजह से होटल 70 हजार रुपये में बुक हुआ. यानी एक दिन का किराया 10 हजार रुपये. फरारी वर्ल्ड और वार्नर ब्रदर्स का खर्च लगभग 20 हजार रुपये आया, जहां घूमकर कपल को बहुत मजा आया. वीडियो में उन्होंने दूसरे कपल को भी वहां जाने की सलाह दी है और कहा है ये पैसा वूसल एक्सपीरियंस होगा. इसके बाद उन्होंने आने-जाने के साथ डेजर्ट सफारी का खर्च 8400 रुपये बताया.

यहां देखें वीडियो:-

घर लौटने तक कुल कितने रुपये खर्च हुए?

इसके बाद उन्होंने कहा कि मिरेकल गार्डन और ग्लोबल विलेज घूमने में उनके करीब 8 हजार रुपये खर्च हो गए. कपल ने आगे कहा कि अगर आपको Sci-fi पसंद है, तो आपको म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर जरूर जाना चाहिए, जिसका खर्च लगभग 8800 रुपये आता है. इन सब के अलावा, हेमा और नील ने करीब 6000 रुपये ट्रांसपोर्टेशन पर और बाहर खाने-पीने पर करीब 20 हजार रुपये खर्च किए. कपल के मुताबिक, उन्हें दुबई इतना महंगा नहीं लगा. उनके 7 दिन के दुबई हनीमून पैकेज का कुल खर्च 1 लाख 85 हजार रुपये आया.

'स्क्रीन पर दिखने वाले पैकेज से ज्यादा खर्च होता है'

बताते चलें कि जब आप मेकमाईट्रिप या दूसरे किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए फ्लाइट से 7 रातों के दुबई हनीमून पैकेज को एक्सप्लोर करते हैं तो आपको ये खर्चा 74 हजार से 1.10 लाख रुपये के आसपास का लगेगा, लेकिन ज्यादातर पैकेज में आपके पर्सनल एक्सपेंसेस, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन चार्ज और एंट्री टिकट जैसी कई चीजें शामिल नहीं होती हैं. इस वजह से रियल लाइफ में काफी ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं. लोगों को एक सही बजटिंग आइडिया मिल सके, इसीलिए कपल ने यह वीडियो बनाया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:- लेह पैलेस जाते समय पहाड़ पर दिखी 'हनुमानजी की गदा'! शहर से पहाड़ों में शिफ्ट हुए कपल ने बनाया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Neel, Hema, Dubai, Honeymoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com