विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2018

India Vs Australia: बुमराह ने मैच से पहले जड़े लंबे-लंबे छक्के, देखते रह गए बाकी खिलाड़ी, देखें VIDEO

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच 3 टी-20, 4 टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज 21 तारीख से शुरू हो जाएगी. पहले टी-20 सीरीज शुरू होगी. जिसके लिए टीम इंडिया नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही है.

India Vs Australia: बुमराह ने मैच से पहले जड़े लंबे-लंबे छक्के, देखते रह गए बाकी खिलाड़ी, देखें VIDEO
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच 3 टी-20, 4 टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज 21 तारीख से शुरू हो जाएगी. पहले टी-20 सीरीज शुरू होगी. जिसके लिए टीम इंडिया नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही है. वेस्टइंडीज को टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज हराने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया टूर पर है. जो सबसे बड़ी सीरीज मानी जा रही है. क्योंकि यहां टीम इंडिया का असली टेस्ट होगा. एक तरफ जहां गेंदबाजों को शानदार परफॉर्म करना होगा तो वहीं बल्लेबाजों को भी जलवा दिखाना होगा. टीम इंडिया का फोकस तीनों फॉर्मेट में जीतना होगा. जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है. 

ऑस्‍ट्रेलिया दौरे में विराट कोहली को विनम्र रहने को नहीं कहा गया: बीसीसीआई

विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कई बड़े खिलाड़ी नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं. लेकिन नेट्स प्रैक्टिस के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जितने अच्छे गेंदबाज हैं उतनी ही अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं. नेट्स प्रैक्टिस में उन्होंने लंबे-लंबे शॉट्स खेले और सभी को हैरान कर दिया. इस वीडियो को बीसीसीआई के ऑफीशियल पेज ने शेयर किया है. 

IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को विराट कोहली की इस बात पर नहीं है भरोसा..

देखें VIDEO:
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team India (@indiancricketteam) on


नेट्स प्रैक्टिस में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट भी पहुंचे थे. जहां उन्होंने कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों से बात की. उन्होंने टिप्स भी दिए और विराट कोहली ने भी उनसे मैच को लेकर बातें कीं. 

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच क्रिकेट सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है..

टी20 सीरीज
पहला टी20- 21 नवंबर ब्रिसबेन में
दूसरा टी20- 23 नवंबर मेलबर्न में
तीसरा टी20- 25 नवंबर सिडनी में

टेस्‍ट सीरीज
पहला टेस्ट- 6-10 दिसंबर एडिलेड में
दूसरा टेस्ट- 14-18 दिसंबर पर्थ में
तीसरा टेस्ट- 26-30 दिसंबर मेलबर्न में
चौथा टेस्ट- 3-7 जनवरी 2019 सिडनी में
वनडे सीरीज
पहला वनडे- 12 जनवरी सिडनी में
दूसरा वनडे- 15 जनवरी एडिलेड में
तीसरा वनडे- 18 जनवरी मेलबर्न में.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia, Ind Vs Aus, Jasprit Bumrah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com