विज्ञापन

बच्चों को एडमिट कार्ड क्यों नहीं मिले? आप के निशाने पर आशीष सूद

एक स्कूल द्वारा कुछ बच्चों को एडमिट कार्ड रोके जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद पर निशाना साधा है.

बच्चों को एडमिट कार्ड क्यों नहीं मिले? आप के निशाने पर आशीष सूद
सौरभ भारद्वाज (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने बच्चों के एडमिट कार्ड को लेकर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद को घेरा है. भारद्वाज ने सूद पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मंत्री कहते हैं कि वे दिल्ली के 18 लाख बच्चों के अभिभावक हैं लेकिन कुछ बच्चों को एडमिट कार्ड नहीं मिल रहा है. उन्होंने पूछा कि आशीष सूद ने अभी तक स्कूल पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई?

उन्हों कहा कि एक स्कूल द्वारा परीक्षा से ठीक पहले एडमिट कार्ड रोकना कानूनी रूप से मानसिक उत्पीड़न और क्रूरता का ही एक रूप माना जाता है. यह स्पष्ट कानूनी प्रावधान है, लेकिन आशीष सूद ने अभी तक एफआईआर क्यों नहीं कराई?  भारद्वाज ने कहा कि अभिभावकों की तरफ से शिक्षा निदेशक को एक बार नहीं, दर्जनों बार चिट्ठियां लिखी गई हैं कि बच्चों के एडमिट कार्ड रोके गए हैं. डिप्टी डायरेक्टर साउथ और शिक्षा सचिव को भी बार-बार सूचित किया गया, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया.

उन्होंने कहा कि इस विवाद की असल वजह ये है कि अभिभावक वह फीस देना चाहते हैं जो सरकार ने मान्य की है, जबकि स्कूल वह फीस वसूलना चाहता है जो वह खुद मांग रहा है. भारद्वाज ने कहा कि आशीष सूद कहते हैं उन्हें जानकारी नहीं थी. अगर मान भी लें कि उन्हें जानकारी नहीं थी, तो इतना बड़ा मामला होने के बाद उन्होंने अब तक डिप्टी डायरेक्टर या शिक्षा निदेशक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्हें तो अब तक सस्पेंड कर देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि लेकिन अंत में जीत सच्चाई की हुई और आम आदमी पार्टी के संघर्ष की वजह से स्कूल को झुकना पड़ा और बच्चों को एडमिट कार्ड मिल गए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com