विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2024

Independence Day से पहले ही सोशल मीडिया पर मची धूम, देश भक्ति गाने पर इस क्यूट सी बच्ची का डांस हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्ची का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो देशभक्ति गाने पर डांस करते नजर आ रही है.

Independence Day से पहले ही सोशल मीडिया पर मची धूम, देश भक्ति गाने पर इस क्यूट सी बच्ची का डांस हुआ वायरल
देशभक्ति गाने पर इस बच्ची का डांस हुआ वायरल, देख खुश हो जाएगा दिल

Little girl dance video: देश भर में लोग अपने-अपने तरीके से आजादी का जश्न मना रहे हैं. 15 अगस्त यानि आज के दिन लोगों के अंदर एक अलग ही जज्बा और एनर्जी देखने को मिलती है. आज के दिन स्कूलों में प्रोग्राम होते हैं, जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. 15 अगस्त आने के कुछ दिनों पहले से ही बच्चे तैयारियों में जुट जाते हैं. एक ऐसी ही बच्ची का डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो देशभक्ति के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है. इस छोटी सी बच्ची को डांस करता देखकर लोग जीभर कर उस पर प्यार लुटा रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

बच्ची ने किया शानदार डांस

वीडियो में एक छोटी सी बच्ची व्हाइट सूट पहनकर और तिरंगे वाली चुन्नी लेकर 'इंडिया वाले' गाने पर डांस करती नजर आ रही है. बच्ची के प्यारे से स्टेप हर किसी के चेहरे पर स्माइल लेकर आ रहे हैं. वो इतने एफर्ट्स के साथ डांस कर रही है कि, हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है कि इतनी छोटी सी उम्र में ये बच्ची कितनी मेहनत कर रही है.

वीडियो देख लोग हुए इंप्रेस

इस बच्ची का वीडियो देखकर लोग बहुत खुश हो रहे हैं. वो वीडियो पर कमेंट करने से नहीं रुक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इस लिटिल गर्ल ने कर दी शुरुआत. गॉड ब्लेस यू.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सो प्राउड ऑफ यू बेटा.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इंस्टाग्राम पर ट्रेंड सेट करने वाली बच्ची.' बच्ची के डांस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं. 15 अगस्त से पहले छोटे बच्चे सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाना शुरू कर देते हैं जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है. 15 अगस्त के दिन बच्चे कई फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में भी पार्टिसिपेट भी करते हैं. सड़कों पर भी बच्चे अलग-अलग स्टाइल में नजर आते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Independence Day 2024, Dependence Day 2024 Special, Little Girl Dances On India Wale Song, Little Girl Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com