विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2018

ग्राउंड के पास सफाई कर्मचारी को कूड़े में मिला मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, फटी रह गईं लोगों की आंखें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वनडे केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला गया था. जिसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया था.

ग्राउंड के पास सफाई कर्मचारी को कूड़े में मिला मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, फटी रह गईं लोगों की आंखें
अगर आप क्रिकेट या कोई भी खेल देखते हैं तो पता होगा कि अच्छा खेलने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा जाता है. उसे बड़ा सा चेक दिया जाता है. जिसके साथ वो फोटो क्लिक कराता है. हमें ये भी पता है कि खिलाड़ी वो बड़ा चेक लेकर बैंक पैसे निकालने नहीं जाता. वो एक चेक का रेप्लिका होता है. तो आखिर वो बड़ा चेक जाता कहां है? शायद कचरे के डब्बे में... केरल के तिरुवनंतपुरम के एनजीओ Prakruthi ने जो फोटो पोस्ट की है. उसको देखकर तो यही लगता है. 

Women T20 World Cup: एक मिनट में देखें कैसे हरमनप्रीत कौर ने जड़ा शतक, बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड


भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा वनडे केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला गया था. जिसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए रविंद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया था. timesofindia की खबर के मुताबिक, जिस शख्स ने चेक को हाथ में थामा हुआ है वो तिरुवनंतपुरम कॉर्परेशन के सैनिटरी वर्कर जयन हैं. मैच के बाद जब वो सफाई करने स्टेडियम पहुंचे तो उनको कूड़े में ये अवॉर्ड मिला. ये प्लासटिक का चेक खिलाड़ी को दिया जाता है और ब्रांडिंग के लिए इसके साथ फोटो भी क्लिक कराई जाती है. जिसके बाद इसकी ऐसी हालत होती है. 

फुटबॉल मैच में गोल को बचाने के लिए पिता ने दिया बेटे को धक्का, वायरल हुआ VIDEO

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टेस्ट और 5 वनडे मैच की सीरीज खेली गई थी. जिसे भारत ने आसानी से जीत लिया था. टी-20 में भी भारत ने वेस्टइंडीज से सीरीज जीत ली है. लेकिन इस तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया है. इस एनजीओ ने BCCI से रिक्वेस्ट की है कि वो प्लास्टिक के चेक की जगह पर्यावरण के अनुकूल अवॉर्ड दें. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ind Vs WI, India Vs West Indies, Man Of The Match Award
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com