विज्ञापन

29 की उम्र में IIT ग्रेजुएट ने क्रैक किए 14 सरकारी एग्जाम, बताया अपनी सफलता का मंत्र

IIT ग्रेजुएट से लेकर केंद्र सरकार की 14 भर्ती परीक्षाओं में चुने जाने तक का साई का सफर कई युवा उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा बन गया है. साई ने तीन साल की मेहनत के बाद ये एग्जाम क्रैक किए हैं.

29 की उम्र में IIT ग्रेजुएट ने क्रैक किए 14 सरकारी एग्जाम, बताया अपनी सफलता का मंत्र
अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए साई ने लगभग तीन साल तक मेहनत की.

IIT जैसी जगहों से पढ़ाई करने के बाद हर किसी का सपना होता है कि वो प्राइवेट नौकरी कर अच्छी खासी सैलरी कमाए. आमतौर पर IIT की डिग्री हासिल करने के बाद आसानी से लाखों की सैलरी मिल जाती है. लेकिन  29 साल के लोमाडा नागेंद्र साई ने IIT खड़गपुर से ग्रेजुएट करने के बाद प्राइवेट की जगह सरकारी नौकरी पर फोकस किया. साई ने कुल 14 सरकारी एग्जाम क्रैक किए हैं. उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरी सिर्फ करियर का एक विकल्प नहीं थी. यह एक लक्ष्य था. COVID-19 महामारी के दौरान उन्हें  समझ आया कि सरकारी नौकरी प्राइवेट नौकरी से लाख गुना बेहतर है. कडपा की राजारेड्डी स्ट्रीट के रहने वाले साई ने IIT खड़गपुर से इंडस्ट्रियल और सिस्टम्स इंजीनियरिंग में 5 साल का इंटीग्रेटेड BTech-MTech प्रोग्राम पूरा किया. शुरू में IT सेक्टर में उनका करियर बनाने का प्लान बनाया था. लेकिन महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर हुई छंटनी की वजह से उन्होंने अपना प्लान बदल दिया.

साई ने कहा, "कोविड के दौरान मैंने कई लोगों को अपनी नौकरी खोते देखा. मेरे माता-पिता दोनों सरकारी कर्मचारी हैं, इसलिए मुझे लगा कि सरकारी नौकरी से स्थिरता और लंबे समय तक सुरक्षा मिलेगी". साई के मुताबिक, उन्होंने 2022 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की. लेकिन शुरुआती कोशिशों में सफल नहीं हो पाए. बाद में एग्जाम की तैयारी करने के लिए आंध्र प्रदेश से हैदराबाद चले गए.

3 साल की मेहनत

अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए साई ने लगभग तीन साल तक मेहनत की. रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ाई की. रिविजन, रेगुलर मॉक टेस्ट और जनरल स्टडीज पर फोकस किया,  स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC), AIIMS और सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) जैसे एग्जाम को उन्होंने क्रैक कर दिया. कुल 14 एग्जाम को उन्होंने क्रैक किया. साई ने 'एम्प्लॉइज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन' (ESIC) में सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी चुनी.

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को सलाह देते हुए साई ने कहा, कई विभागों में मौके हैं. जहां भी आप योग्य हों, वहां अप्लाई करें. भले ही वैकेंसी कम हों, कड़ी मेहनत और लगातार कोशिश करना सबसे जरूरी है. उन्होंने आगे कहा, "कई काबिल उम्मीदवार इसलिए हार मान लेते हैं क्योंकि उनका आत्मविश्वास डगमगा जाता है. जब तक आप उम्र सीमा के दायरे में हैं, तब तक लड़ते रहें और तैयारी करते रहें.

ये भी पढ़ें- IAS अभिषेक मीणा: हरियाणा के सबसे युवा DC, राजस्थान के किसान के बेटे ने 21 की उम्र में क्रैक की UPSC

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, IIT Graduate, Success Story  NDTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com