विज्ञापन

Instagram Reels से शुरू हुआ विवाद, पति ने किया था जिंदा पत्नी का 'पिंड दान', अब पत्नी ने खुद बताई सच्चाई

Viral News: कुछ दिन पहले हरिद्वार से वायरल हुए वीडियो में अमित अरोड़ा नाम का शख्स पत्नी की तस्वीर को गंगा में बहाते हुए नजर आया था. वीडियो में वह फोटो पर थूकता भी दिखाई दिया. अब, इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है.

Instagram Reels से शुरू हुआ विवाद, पति ने किया था जिंदा पत्नी का 'पिंड दान', अब पत्नी ने खुद बताई सच्चाई
Instagram Reels पर छिड़ा विवाद

Viral News: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें एक शख्स हरिद्वार की हर की पैड़ी पर अपनी जिंदा पत्नी का पिंडदान करता दिखाई दिया. वीडियो में वह पत्नी की फोटो पर माला चढ़ाकर, फोटो पर थूककर उसे गंगा में बहाता नजर आया. दावा किया गया कि पति अपनी पत्नी की Instagram Reels बनाने की आदत से परेशान था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया था.

अब, इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है. वायरल वीडियो के बाद अब पत्नी का बयान भी सामने आया है, जिसने पूरी कहानी को नया एंगल दे दिया है. महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

'मेरी बात किसी ने नहीं सुनी'

महिला का नाम नेहा अरोड़ा बताया जा रहा है. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि लोगों ने बिना सच्चाई जाने उन्हें गलत ठहरा दिया. नेहा के मुताबिक, उनका और उनके पति अमित अरोड़ा का काफी समय से विवाद चल रहा है और दोनों का जल्द ही तलाक होने वाला है.

नेहा आगे कहती हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रील बनाना शुरू जरूर किया, लेकिन वह किसी भी तरह की अभद्र या गलत वीडियो नहीं बनाती हैं. उनका कहना है कि वायरल वीडियो देखकर लोगों ने सिर्फ एक पक्ष सुना, लेकिन किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि उस महिला पर क्या बीत रही होगी, जिसकी तस्वीर का पिंडदान किया गया.

पति पर लगाए गंभीर आरोप

अपने वीडियो में नेहा ने पति पर शराब पीकर झगड़ा करने और गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा. इससे उनकी छवि को भी नुकसान पहुंचा, साथ ही इस पूरे मामले ने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान किया. उन्होंने अपने बच्चों के बारे में सोचकर खुद को संभाला.

पहले वीडियो पर क्यों मचा था बवाल?

दरअसल, कुछ दिन पहले हरिद्वार से वायरल हुए वीडियो में अमित अरोड़ा नाम का शख्स पत्नी की तस्वीर को गंगा में बहाते हुए नजर आया था. वीडियो में वह फोटो पर थूकता भी दिखाई दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, तो कुछ ने कहा कि सोशल मीडिया की लत अब रिश्तों को भी प्रभावित करने लगी है.

Latest and Breaking News on NDTV

अब पत्नी का नया वीडियो सामने आने के बाद लोग इस मामले को नए नजरिए से देख रहे हैं और इंटरनेट पर बहस फिर तेज हो गई है. हालांकि, इन दोनों ही वीडियो की सच्चाई और पूरी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें- बिना IIT-IIM भी मिल सकती है Google में नौकरी, वायरल वीडियो में कर्मचारी ने बताई अंदर की बात, जानें क्या है सबसे जरूरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com