विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2019

पति को शक हुआ कि पत्नी का चल रहा है अफेयर, गुस्से में उठाया क्रिकेट बल्ला और...

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पत्नी पर शक होने के चलते 37 वर्षीय शख्स ने उस पर क्रिकेट बल्ले से पीटा फिर तार से गला दबाकर हत्या कर दी.

पति को शक हुआ कि पत्नी का चल रहा है अफेयर, गुस्से में उठाया क्रिकेट बल्ला और...
पति को शक हुआ कि पत्नी का चल रहा है अफेयर, उठाया बल्ला और...

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. पत्नी पर शक होने के चलते 37 वर्षीय शख्स ने उस पर क्रिकेट बल्ले से पीटा फिर तार से गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना को उसने घर में ही अंजाम दिया. गुरुवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किया. बुधवार को आधी रात में उसने पत्नी को बुरी तरह से पीटा और फिर मार डाला. पत्नी की हत्या करने के बाद उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. 

कार लेकर Daru Party करने जा रहा था बेटा, पिता ने रोका तो दरवाजा बंद कर किया ऐसा

पुलिस इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया- पत्नी की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है. 11 साल पहले दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और शादी कर ली थी. पति दिहाड़ी मजदूर था. दोनों के तीन बच्चे (2 लड़का और एक लड़की) थे. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. इस खबर की काफी चर्चा हो रही है. 

बिना वीजा के भारतीय लड़की से शादी करने के बाद छिपकर रह रहा था विदेशी टूरिस्ट, पुलिस ने किया ऐसा

पीड़िता के माता-पिता ने दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वो बेटी को बहुत प्रताड़ित करता था. चरित्र पर संदेह करते हुए वो बेटी से झगड़ा करता था और पिटाई करता था. जिसके बाद पुलिस न बताया कि केस को दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम जांच में जुट गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband Beats Wife, Telangana, Mahabubabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com