विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2023

स्विगी इंस्टामार्ट ने बताया रेजिग्नेशन लेटर लिखने का नया तरीका, पढ़कर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे हंसी

ट्विटर पर शेयर किए गए पोस्ट में दिखाया गया है कि कैसे इंस्टामार्ट पर उपलब्ध विभिन्न स्नैक आइटम का उपयोग इस्तीफा पत्र तैयार करने के लिए किया गया था. 

स्विगी इंस्टामार्ट ने बताया रेजिग्नेशन लेटर लिखने का नया तरीका, पढ़कर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे हंसी
स्विगी इंस्टामार्ट ने बताया रेजिग्नेशन लेटर लिखने का नया तरीका

आजकल के वर्क कल्चर को अपनाना हममें से ज्यादातर लोगों के लिए मनोरंजन की बात नहीं है. जब चीजें पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं, तो सबसे कठिन काम त्याग पत्र (Resignation letter) लिखना होता है. जी हां, वह मसौदा जिसमें आपकी शिकायतें, गुस्सा और साथ ही ऑफिस पॉलिटिक्स के सभी अंश शामिल हैं, जिसने आपको रिजाइन देने पर मजबूर कर दिया. यह सब, संयमित तरीके से करना बेहद मुश्किल है?

स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने इस्तीफे पत्र के लिए एक अनोखा विचार शेयर किया है और यह निश्चित रूप से आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. ट्विटर पर शेयर किए गए पोस्ट में दिखाया गया है कि कैसे इंस्टामार्ट पर उपलब्ध विभिन्न स्नैक आइटम का उपयोग इस्तीफा पत्र तैयार करने के लिए किया गया था. 

पोस्ट को 90 हजार से ज्यादा बार देखा गया और ढेर सारे कमेंट्स मिले. लोगों को यह काफी मजेदार लगा और उन्होंने इस पर भी कमेंट किया, कि कैसे स्विगी इंस्टामार्ट ने इतने गंभीर विषय को मजेदार बना डाला. कई लोगों ने लिखा कि पत्र में लिखे शब्द बिलकुल वही थे जो वे वास्तव में अपने प्रबंधकों से कहना चाहते थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Write A Creative Resignation Letter, Resignation Letter, Resignation Letter Format, Resignation Letter Photo Viral, Resignation Letter Sample, Resignation Letter Viral, Resignation Letter Viral Photo, Resignation Letter Viral Pic, Swiggy Instamart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com