विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

पहाड़ों पर मचल-मचलकर Reel बना रही थी लड़की, तभी घोड़े ने घुमाकर मारी जोरदार लात और फिर...

Horse Kicks Woman: पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में डांस रील बना रही थी लड़की...तभी शांत घोड़े का मूड अचानक ऐसा बदला कि रील शूट कर रही लड़की ज़मीन पर आ गिरी.

पहाड़ों पर मचल-मचलकर Reel बना रही थी लड़की, तभी घोड़े ने घुमाकर मारी जोरदार लात और फिर...
रील बना रही थी लड़की, घोड़े ने दे मारी लात, वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल

Horse Kicks Woman Viral Video: आजकल जैसे ही लोग किसी खूबसूरत लोकेशन पर पहुंचते हैं, सबसे पहला काम होता है, फोन निकालो और रील बनाओ. खासकर पहाड़ों की वादियों में इंस्टाग्राम रील्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन नेपाल के कुरी गांव में एक लड़की के साथ जो हुआ, वो इस ट्रेंड का सबसे मज़ेदार और शायद सबसे दर्दनाक उदाहरण बन गया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पहाड़ों पर डांस रील बनाती नजर आ रही है, तभी वहां मौजूद एक घोड़ा अचानक लड़की के पास आता है और उसे एक जोरदार लात मार देता है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

वायरल डांस रील में घोड़े की एंट्री (horse kicks woman while dancing)

एक लड़की पहाड़ों की खूबसूरत पृष्ठभूमि में फेमस सिंगर संजू राठौड़ के ट्रेंडिंग गाने 'शेकी' पर डांस रील बना रही थी, उसके पास ही एक घोड़ा शांत भाव से घास चर रहा था, लेकिन इस शांत घोड़े का मूड अचानक ऐसा बदला कि रील शूट कर रही लड़की ज़मीन पर आ गिरी, जैसे ही लड़की थोड़ी दूर हटती है, घोड़ा अचानक पीछे से घूमकर उसे अपने पिछले पैरों से जोरदार लात मारता है. लात इतनी तेज थी कि लड़की वहीं तिलमिला कर गिर पड़ी. सौभाग्य से उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन जिस तरह ये पूरी घटना कैमरे में कैद हुई, वही इस वीडियो को सुपर वायरल बना गई.

यहां देखें वीडियो

घोड़े ने मार दी जोरदार लात (Kuri village horse attack)

यह मजेदार और हैरान कर देने वाली घटना नेपाल के कुरी गांव की है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर @official\_abhinav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया. अब तक इसे 2.3 करोड़ (23 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, Kickass Performance.दूसरे ने मजाक में कहा, घोड़े को डांस पसंद नहीं आया लगता है. किसी ने लिखा, घोड़ा शायद अपने मूव्स दिखाना चाहता था. एक और यूजर ने कहा, ये घोड़ा अनिल कपूर की घोड़े वाली पेंटिंग को असलियत में जी रहा है.

ये भी पढ़ें:-सांपों का गांव...जहां साथ-साथ रहते हैं इंसान और कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Horse Kicks Woman, Nepal Viral Video, Instagram Reel Gone Wrong, Kuri Village Horse Kick, Viral Dance Fail, Mountain Reel Incident, Funny Viral Moment, Viral Instagram Reel, Funny Viral Video, Dance Reel Fails, Horse Attack Reel, Nepal Mountain Video, Horse Kicks Woman Video, Nepal Viral Video 2025, Dance Reel Gone Wrong, Kuri Village Horse Attack, Instagram Reel Viral, Funny Mountain Dance Fail, Shekki Song Viral Video, Abhinav Viral Reel, Reel Making Gone Wrong, Horse Kicks Woman While Dancing, Viral Video From Nepal Hills, Instagram Reel Blooper, Shekki Song Dance Fail, Trending Funny Viral Video 2025, Instagram Reels Gone Wrong, Kuri Village Viral Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com