विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2023

घोड़े पर बैठकर शॉपिंग करने पहुंचा शख्स, देख पब्लिक रह गई हक्की बक्की

होश उड़ा देने वाले इस वीडियो में एक शख्स घोड़े पर सवार होकर मॉल में शॉपिंग करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं.

घोड़े पर बैठकर शॉपिंग करने पहुंचा शख्स, देख पब्लिक रह गई हक्की बक्की

Funny Viral Video: शॉपिंग करना भला किसे पसंद नहीं होगा. ज्यादातर लोग शॉपिंग के लिए बाजार या फिर मॉल का रूख करना पसंद करते हैं, जहां वे अपनी पसंद के हिसाब से जमकर खरीदारी करते हैं. शॉपिंग से मॉल या फिर दुकानों तक का रास्ता ज्यादातर लोग गाड़ियों से तय करते हैं, जहां वाहनों के लिए खास पार्किंग का इंतजाम भी किया जाता है, ताकि शॉपिंग पर आए लोगों को कोई दिक्कत न हो, लेकिन क्या हो जब कोई शॉपिंग करने गाड़ी की जगह घोड़े पर पहुंच जाए. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसा ही वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स घोड़े पर सवार होकर मॉल में शॉपिंग करने पहुंचा है, जिसे देखकर वहां मौजदू लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई. वीडियो में शख्स सफेद रंग के घोड़े में सवार नजर आ रहा है. इस बीच शख्स के हाथ में एक बाल्टी जैसी कोई चीज दिखाई पड़ रही है, जिसमें वो खरीदा हुआ सामान डालता दिखाई पड़ रहा है. इस मजेदार नजारे को देखकर लोग वीडियो और फोटोज बनाने लगे.

यहां देखें वीडियो

यह मजेदार वीडियो टेक्सास का बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि वह शख्स यहां के एक वॉलमार्ट शोरूम में आया था. सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर इस वीडियो को @MadVidss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. महज 21 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 21 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक सैकड़ों देख लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Horse Riding, Shopping Mall, Man Went Shopping Sitting On A Horse, Funny Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com