विज्ञापन

ऊंची बिल्डिंग में आग लग जाए तो कैसे बचें, दिल्ली के स्टार्टअप ने बनाया खास 'बालकनी एस्केप सिस्टम', वीडियो वायरल

दिल्ली के स्टार्टअप Safe Skydrop ने हाईराइज बिल्डिंगों के लिए बालकनी एस्केप सिस्टम बनाया है. आग लगने पर यह बिना बिजली के लोगों को सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से जमीन तक पहुंचा सकता है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ऊंची बिल्डिंग में आग लग जाए तो कैसे बचें, दिल्ली के स्टार्टअप ने बनाया खास 'बालकनी एस्केप सिस्टम', वीडियो वायरल
बालकनी एस्केप सिस्टम की मदद से नीचे उतरता शख्स
सोशल मीडिया

देश के बड़े शहरों में ऊंची-ऊंची इमारतों में रहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लेकिन आग लगने जैसी आपात स्थिति में लोगों के पास सुरक्षित बाहर निकलने के विकल्प बेहद सीमित होते हैं. कई बार लिफ्ट बंद हो जाती है और सीढ़ियां धुएं से भर जाती हैं. ऐसे ही खतरे को देखते हुए दिल्ली के एक स्टार्टअप ने एक अनोखा सुरक्षा सिस्टम तैयार किया है, जो लोगों को बालकनी से सुरक्षित जमीन तक पहुंचा सकता है. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दिल्ली के स्टार्टअप ने तैयार किया समाधान

दिल्ली स्थित सेफ्टी स्टार्टअप Safe Skydrop ने भारत का पहला CE-प्रमाणित पर्सनल वर्टिकल एग्रेस डिवाइस पेश किया है. यह सिस्टम खासतौर पर ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए बनाया गया है, ताकि आग या किसी अन्य आपात स्थिति में वे सुरक्षित बाहर निकल सकें. इसका एक वीडियो @Iam_Rohit_G नाम से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते है कि युवक कैसे-कैसे धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है.

बिजली के बिना भी करेगा काम

जानकारी के अनुसार, इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए बिजली या बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती. इसे बालकनी की मजबूत दीवार पर स्थायी रूप से लगाया जाता है. आपात स्थिति में व्यक्ति को सिर्फ यूनिट खोलकर सेफ्टी हार्नेस पहनना होता है और खुद को केबल से जोड़ना होता है. इसके बाद सिस्टम अपने आप नियंत्रित गति से व्यक्ति को नीचे उतार देता है.

बच्चों के लिए भी खास व्यवस्था

कंपनी के अनुसार, इस सिस्टम में बच्चों के लिए अलग सुरक्षा हार्नेस भी दिए गए हैं. एक ही केबल की मदद से परिवार के कई सदस्य बारी-बारी से नीचे उतर सकते हैं. यह केबल 99 मीटर तक की ऊंचाई के लिए इस्तेमाल की जा सकती है. कंपनी हर उपयोगकर्ता को प्रशिक्षण भी देती है और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था रखती है. इसका उद्देश्य लोगों को सिर्फ बचाव दल पर निर्भर रहने के बजाय आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित निकालने का विकल्प देना है.

वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, high rises should be banned in India, there is enough land to have low roses and independent houses for all. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या यह व्यक्ति अभी इसका रियल-टाइम डेमो दे सकता है कि यह असल में कैसे काम करता है, जैसे कि 14वीं मंजिल से जमीन तक जाने का प्रैक्टिकल करके दिखाना. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "I want a demo of jump of multiple people, one after another to simulate real family using it in emergency."

ये भी पढ़ें: कंधों पर बैठाकर कराई वॉटर क्रॉसिंग, कोलकाता में 'Human Uber' का वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: बेबी हाथी की शरारतों पर फिदा हुए लोग, पानी के टब में मस्ती का क्यूट वीडियो हुआ वायरल

ये भी पढ़ें: बंदर बना साइकिल मिस्त्री... पंचर बनाते 'उस्ताद' का वीडियो देख लोग बोले- काम करेगा तभी तो खाएगा

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire Safety Act, Safe Skydrop
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com