विज्ञापन

SL A vs IND A Final Live Streaming: फाइनल में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ! श्रीलंका A से खिताबी मुकाबला, भारत में ऐसे देखें Live मैच

SL A vs IND A Final Live Streaming: इंडिया A और श्रीलंका A के बीच ट्राई-नेशन सीरीज का फ़ाइनल श्रीलंका के डाम्बुला में रंगिरी डाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

SL A vs IND A Final Live Streaming: फाइनल में गरजेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ! श्रीलंका A से खिताबी मुकाबला, भारत में ऐसे देखें Live मैच
IND A vs SL A Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान !

India A vs Sri Lanka A Final, Where to watch live match in India: भारत ए की टीम त्रिकोणीय वनडे के फाइनल में श्रीलंका ए का सामना करेगी. इस मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी.  भारतीय टीम लीग मैच में श्रीलंका ए से सुपर ओवर में हार गई थी और वह इसका बदला चुकता करना चाहेगी.  इस मैच के बाद मैदान पर माहौल गरमा गया था , जब वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के विशेन हलाम्बेज आपस में उलझ गए थे. श्रीलंका ए ने 50 ओवरों में मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में 16 रन बनाए और फिर भारत ए को नौ रन पर रोक दिया था. मैच खत्म होने के बाद तनाव और बढ़ गया. हलाम्बेज और वानूजा साहन को पवेलियन लौट रहे भारतीय बल्लेबाजों से कहा-सुनी करते देखा गया. वीडियो में सूर्यांश शेडगे को हलाम्बेज की ओर बल्ला ताने हुए दिखाया गया. इसके बाद सूर्यवंशी ने पलटकर श्रीलंकाई खिलाड़ी से तीखी बहस की. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को धक्का देते नजर आए. विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीच-बचाव करके उन्हें अलग किया. 

यह देखना बाकी है कि क्या दोनों टीम उस घटना को भुलाकर आगे बढ़ चुकी हैं. लेकिन सूर्यवंशी पर सभी की निगाह टिकी रहेगी.आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्ष के इस खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की सीनियर टीम में चुना गया है.

उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 237.31 के शानदार स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 776 रन बनाए, जिसमें 72 छक्के शामिल थे. आईपीएल की सफलता और पहली बार भारतीय टीम में चुने जाने के बाद श्रीलंका के दौरे पर आए सूर्यवंशी को दांबुला की धीमी पिचों पर संघर्ष करना पड़ा है. उन्होंने अब तक चार मैचों में 14, 44, 21 और 38 रन बनाए हैं.

अफगानिस्तान ए के खिलाफ भारत के करो या मरो वाले मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह केवल 38 रन ही बना पाए और अब उन पर वापसी करने का दबाव होगा. भारतीय टीम हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित होगी। उसने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 319 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान को 36.5 ओवर में 218 रनों पर आउट कर दिया.

इस मैच में कप्तान तिलक वर्मा, प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने अर्धशतक लगाए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर निशांत सिंधु ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर चार विकेट लिए.

ऋतुराज गायकवाड़ इस प्रतियोगिता में भारत के बल्लेबाजी के मुख्य आधार रहे हैं। उन्होंने अब तक एक शतक सहित 234 रन बनाए हैं. अगर सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत देने में विफल रहते हैं तो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे गायकवाड को सूत्रधार की भूमिका निभानी होगी. गेंदबाजी में भारत ए को अरशद खान और यश ठाकुर से शुरुआती सफलता की उम्मीद होगी. अरशद ने श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में 50वें ओवर में सिर्फ चार रन देकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया था.धीमी पिचों पर काफी कुछ निशांत सिंधु, विपराज निगम और अनुकूल रॉय की स्पिन तिकड़ी पर निर्भर करेगा.

जहां तक श्रीलंका का सवाल है तो उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने पिछली तीन पारियों में दो शतक लगाए हैं और चार मैचों में 285 रन बनाए हैं. भारत को अगर जीत दर्ज करनी है तो उसे फर्नांडो पर लगाम कसनी होगी.

टीम इस प्रकार हैं:

भारत ए: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

श्रीलंका ए: सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत व्यासकांत, रविंदु फर्नांडो, विशेन हलंबेज, दुलज समुदिथा, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, कुगथास मथुलन, वानुजा सहन, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत।

मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे. 

भारत में किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट?
भारत में फैन्स सोनी नेटवर्क पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं 

भारत में कैसे देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग ?
भारत में सोनी लिव एप पर इस फाइनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग होगा. 

भारत के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
वैभव सूर्यवंशी ने 29.50 की औसत से 118 रन बनाए हैं, वहीं पिछले मैच में ओपनर प्रियांश आर्य (58) के साथ कप्तान तिलक वर्मा (59) और कुमार कुशाग्रा (58) ने भी अर्धशतक जड़े थे. अफ़गानिस्तान A के ख़िलाफ़ निशांत सिंधू के चार विकेट लेने से भी खिताबी मुकाबले से पहले टीम का हौसला बढ़ा है.

ये भी पढ़ें-  IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल का वनडे में महारिकॉर्ड, 6 पारी में ही 2 शतक ठोक मचा दी खलबली, सबसे तेज किया यह कारनामा

ये भी पढ़ें- IND A vs SL A: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को 'निशाना' बनाया जाएगा? श्रीलंका A के कप्तान ने बता दिया टीम का इरादा

लेखक के बारे में
img
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India A, Sri Lanka A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com