ये भी पढ़ें:- जानें क्यों एक टूटा हुआ पुराना गमला 56 लाख रुपये में बिकासोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को फौजियों का जबरदस्त तरीके से स्वागत करते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि, फौजियों (Indian army real heroes) की एक टुकड़ी हापुड़ में स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकी होती है, इस बीच जैसे ही वहां मौजूद स्थानीय लोगों को पता चला कि देश के जवान उनके बीच हैं, उन्होंने गर्व और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया. इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों को छू रहा है.
भारत माता की जय (Indian Army viral video)
वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का बताया जा रहा है. इस समय जब भारत, पाकिस्तान को तगड़ा सबक सिखा रहा है, तो हर आम भारतीय का फर्ज है कि वह अपनी सेना के साथ खड़े हो और उसकी हौसला अफजाई करें. जैसा कि इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वहां मौजूद लोग उत्साहित होकर जवानों के पास पहुंच गए. इस बीच लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों के साथ जवानों पर फूल भी बरसाए. ढाबे के कर्मचारियों और अन्य ग्राहकों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया और देश की सेवा के लिए उनका आभार जताया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यहां देखें वीडियो
फौजियों का स्वागत (Army Welcome Heartwarming Video)
इस दौरान कई लोग भावुक भी हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग अपने मोबाइल कैमरों से इस पल को कैद कर रहे हैं, तो कुछ सीधे जाकर जवानों से हाथ मिलाकर धन्यवाद दे रहे हैं. जवानों के चेहरे पर भी मुस्कान और गर्व का भाव साफ नजर आ रहा था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों का रिएक्शन देखते ही बन रहा है. देश के सैनिकों को आम लोगों से ऐसा सम्मान मिलना उनके समर्पण और बलिदान की सच्ची सराहना है. यह वीडियो न सिर्फ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि हमारे समाज में सैनिकों के प्रति कितना सम्मान और प्यार है.
ये भी पढ़ें:- जानें क्यों एक टूटा हुआ पुराना गमला 56 लाख रुपये में बिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं