विज्ञापन

अक्षय कुमार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना का उड़ाया मजाक? वायरल वीडियो की पड़ताल में निकला बड़ा सच

क्या अक्षय कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना का मजाक उड़ाया था? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला कि वीडियो में AI जनरेटेड ऑडियो जोड़ी गई थी और दावा भ्रामक निकला.

अक्षय कुमार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सेना का उड़ाया मजाक? वायरल वीडियो की पड़ताल में निकला बड़ा सच

क्या बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार ने सचमुच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना का मजाक उड़ाया था? दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है...जिसमें दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने हाल ही में रिलीज हुई डॉक्यू-सीरीज "Declassified: Operation Sindoor" पर टिप्पणी करते हुए भारतीय सेना और ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाया है.इस वीडियो को देखकर हजारों लोग इसे सही मान बैठे. यह दावा सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता की आलोचना की, जबकि कुछ यूजर्स इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठा रहे थे.लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता. जब वीडियो की पड़ताल हुई तो सामने आया कि जिस आवाज को लोग अक्षय कुमार की समझ रहे थे, वह असल में AI से तैयार की गई थी. इतना ही नहीं, वीडियो भी हालिया नहीं बल्कि दिसंबर 2025 का निकला, जिसमें अभिनेता किसी सैन्य अभियान नहीं बल्कि एक क्रिकेट लीग के बारे में बात कर रहे थे.

झूठा है ये वीडियो

PTI फैक्ट चेक में निकला दावा झूठा

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की फैक्ट चेक टीम ने वायरल वीडियो की जांच की और पाया कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई थी. जांच में सामने आया कि वीडियो में सुनाई दे रही आवाज अक्षय कुमार की वास्तविक आवाज नहीं थी, बल्कि AI तकनीक की मदद से तैयार की गई ऑडियो को मूल वीडियो पर सुपरइम्पोज किया गया था. आप भी सुनिए ये झूठा वीडियो...जरा ध्यान दीजिएगा तो आपको भी इसकी सच्चाई पर शक हो सकता है. PTI फैक्ट चेक के अनुसार, वायरल वीडियो में किया गया दावा पूरी तरह भ्रामक है और अभिनेता ने भारतीय सेना या ऑपरेशन सिंदूर को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया था.

कहां से आया था असली वीडियो?

जांच के दौरान PTI ने वायरल वीडियो के की-फ्रेम निकालकर उनकी रिवर्स इमेज सर्च की. इस प्रक्रिया में टीम को उसी वीडियो का एक पुराना और मूल संस्करण मिला. जांच में पता चला कि वीडियो दिसंबर 2025 का है और इसे महाराष्ट्र के समाचार समूह लोकमत टाइम्स के एक सोशल मीडिया पोस्ट में साझा किया गया था. मूल वीडियो में अक्षय कुमार भारतीय स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) सीजन 3 के बारे में बात कर रहे थे. वह लीग से अपने जुड़ाव और उसके विस्तार पर चर्चा कर रहे थे. वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना या किसी सैन्य कार्रवाई का कोई उल्लेख नहीं था.
ये भी पढ़ें: सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी फेल ! 145 kmph की रफ्तार और टाइम-टेबल से चल रही हैं अब देश में मालगाड़ियां

AI डिटेक्शन टूल से हुई ऑडियो की जांच

जब यह साफ हो गया कि वीडियो पुराना है, तब PTI ने वायरल क्लिप से ऑडियो निकालकर उसकी तकनीकी जांच की. इसके लिए AI ऑडियो डिटेक्शन टूल Resemble AI का इस्तेमाल किया गया. जांच में पता चला कि वीडियो में जो ऑडियो सुनाई दे रही है, वह संभवतः AI जनरेटेड है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह आवाज अक्षय कुमार के मूल बयान से मेल नहीं खाती और बाद में डिजिटल रूप से वीडियो में जोड़ी गई प्रतीत होती है.
ये भी पढ़ें: 10 हजार लोगों पर सिर्फ 10 डॉक्टर, चीन से 4 गुना पीछे : लांसेट रिपोर्ट ने खोली भारत के हेल्थ सिस्टम की पोल

ऑपरेशन सिंदूर पर बयान का कोई सबूत नहीं मिला

फैक्ट चेक टीम ने इसके बाद गूगल पर अलग-अलग कीवर्ड्स के जरिए यह भी जांचा कि क्या अक्षय कुमार ने हाल के दिनों में ऑपरेशन सिंदूर या भारतीय सुरक्षा बलों को लेकर कोई विवादित टिप्पणी की थी.हालांकि, ऐसी किसी टिप्पणी की पुष्टि करने वाली कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट नहीं मिली. वैसे भी अगर अभिनेता ने वास्तव में ऐसा बयान दिया होता, तो उसे राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक मीडिया कवरेज जरूर मिलता. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Operation Sindoor  news, Akshay Kumar Viral Video, Fact Check, Indian Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com