नई दिल्ली:
बारह दिनों के अनशन के बाद अस्पताल में भर्ती अन्ना हजारे को मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गेट वेल सून का संदेश भेजा। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि सिंह ने अपने निजी स्टाफ के एक अधिकारी के माध्यम से संदेश भेजा। उन्होंने साथ ही फूलों का गुलदस्ता भी भेजा। हजारे ने मजबूत लोकपाल विधेयक के लिये रविवार को अपना अनशन तोड़ा जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के एक अस्पताल में भेजा गया। 74 वर्षीय गांधीवादी नेता का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है और अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री, शुभेच्छा, Anna Hazare, PM, Get Well Soon