विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

क्या अभिषेक बच्चन ने जूनियर लेवल की सरकारी नौकरी के लिए किया आवेदन?

क्या अभिषेक बच्चन ने जूनियर लेवल की सरकारी नौकरी के लिए किया आवेदन?
  • अभिषेक बच्चन ने इस 'मजाक' पर कोई टिप्पणी नहीं की
  • अधिकारी ने कहा कि आयोग मामले को देख रहा है.
  • कर्मचारी चयन आयोग के लिए गड़बड़ी की यह दूसरी घटना
नई दिल्ली: अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर भले ही बहुत अच्छा न चल रहा हो, लेकिन क्या वह केंद्र सरकार में जूनियर लेवल कर्मचारी के पद के लिए आवेदन करेंगे? निश्चित रूप से नहीं करेंगे. लेकिन संभवत: मजाक में ही सही कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के मल्टी टास्किंग (गैर तकनीकी) पद के लिए आयोजित हुई परीक्षा के लिए उनके नाम और तस्वीर वाला एक प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

अभिषेक बच्चन जयपुर में आयोजित हुई परीक्षा में जाहिरा तौर पर शामिल नहीं हुए थे. इस मामले में एसएससी की तरफ से कोई सफाई या टिप्पणी नहीं आई है, लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि यह संभवत: किसी के द्वारा किया गया मजाक है जिसकी पहचान होना अभी बाकी है. अधिकारी ने कहा कि आयोग मामले को देख रहा है. अभिषेक बच्चन ने इस 'मजाक' पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है.

पिछले कुछ दिनों में कर्मचारी चयन आयोग के लिए गड़बड़ी की यह दूसरी घटना है. रविवार को कनिष्ठ कर्मचारियों के चयन के लिए परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था, जिसके बाद कर्मचारी चयन आयोग को चुनिंदा उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा लेने का आदेश देना पड़ा. (इनपुट भाषा से)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Bachchan, Staff Selection Commission, SSC Examination, Jaipur, Government Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com