विज्ञापन

जयपुर: 20 रुपये की कचौरी खाने रुका व्यापारी, 20 लाख लेकर उड़ गए बदमाश; वीडियो 

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. शहर के कई इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई और संदिग्ध वाहनों की जांच की गई. 

जयपुर में व्यापारी को 20 रुपये की कचौरी 20 लाख रुपये की पड़ गई.

राजस्थान की राजधानी जयपुर से चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को 20 रुपये की कचौरी खाना इतना महंगा पड़ गया कि उसे 20 लाख रुपये गंवाने पड़ गए. व्यापारी अपनी स्कूटी पर रुपयों से भरा बैग रखकर कचौरी की दुकान पर रुका था. इसी दौरान दो शातिर बदमाशों ने मौका देखकर बैग पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए.

स्कूटी के आगे रखा था रुपयों से भरा बैग

जानकारी के अनुसार पीड़ित चंपालाल अपनी स्कूटी से जा रहे थे. उनके साथ एक थैला था जिसमें 20 लाख रुपये रखे थे. रास्ते में वह कचौरी खाने के लिए रुके और स्कूटी के आगे बैग रखा रहा. इसी बीच पहले से नजर बनाए बैठे दो बदमाश बाइक पर आए और बैग उठाकर मौके से फरार हो गए. पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हो गई.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

घटना के बाद जब व्यापारी की नजर बैग पर गई तो वह गायब मिला. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की लेकिन आरोपी तेजी से वहां से निकल गए. घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है. पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस ने की नाकाबंदी, फिर भी नहीं मिला सुराग

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. हालांकि देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है. पीड़ित चंपालाल की शिकायत पर नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें- गोली मारो, चाकू से गोद डालो, या नंगे होकर भागो; कोलकाता के पिता-पुत्र को हैवानों ने दिए थे तीन रास्ते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Nahargarh, Jaipur Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com