विज्ञापन

डॉक्टर ही निकला अपनी ही बेटी का किडनैपर, ओटीटी की सबसे शॉकिंग है ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज, IMDb रेटिंग 7.6

6 साल पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज आई थी, जिसने कई लोगों के दिमाग को हिलाकर रख डाला था. इस वेब सीरीज का नाम ‘ब्रीद: इनटू द शैडो’ है.

डॉक्टर ही निकला अपनी ही बेटी का किडनैपर, ओटीटी की सबसे शॉकिंग है ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज, IMDb रेटिंग 7.6
डॉक्टर ही निकला अपनी ही बेटी का किडनैपर, ओटीटी की सबसे शॉकिंग है ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज
NDTV

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जोनर की फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं. कुछ साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज भी रही हैं, जिसे हमेशा से लोग पसंद करते आए हैं. 6 साल पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज आई थी, जिसने कई लोगों के दिमाग को हिलाकर रख डाला था. इस वेब सीरीज का नाम ‘ब्रीद: इनटू द शैडो' है, जो साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. जिसे खूब पसंद किया जाता है. 

ब्रीद: इनटू द शैडो के बारे में 

‘ब्रीद: इनटू द शैडो' का पहला सीजन डॉक्टर अविनाश सब्रवाल के इर्द-गिर्द घूमता है. अविनाश एक साइकैट्रिस्ट हैं. उनकी पत्नी आभा और छोटी बेटी सिया के साथ उनका परिवार खुशहाल है. एक दिन सिया का किडनैप हो जाता है. करीब नौ महीने तक परिवार को बेटी का कोई पता नहीं चलता. फिर एक मास्क पहने किडनैपर अविनाश को फोन करता है और अजीब-अजीब मांगें रखता है. वह कहता है कि कुछ लोगों को ढूंढकर उनकी हत्या कर दो.

इस बीच दिल्ली क्राइम ब्रांच के ऑफिसर कबीर सावंत इन हत्याओं की जांच के लिए आते हैं. कहानी आगे बढ़ने पर पता चलता है कि अविनाश को डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर है. उनकी एक दूसरी हिंस करने वाली पर्सनालिटी है, जिसका नाम जे है. जे ही पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड निकला. उसने सिया का किडनैप इसलिए किया था ताकि अविनाश के अंदर दबे पुराने सदमे और गुस्से को बाहर निकाला जा सके.

वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 

वहीं ‘ब्रीद: इनटू द शैडो' के दूसरे सीजन में कहानी तीन साल बाद शुरू होती है. जे पागलखाने से भाग निकलता है और अपना मिशन फिर से शुरू करता है. मीडिया उसे ‘रावण किलर' का नाम दे चुका है. जे उन दस लोगों को मारने की योजना बनाता है जिन्होंने अविनाश को जीवन भर मानसिक आघात पहुंचाया था. इस बार उसके साथ विक्टर नाम का एक नया साथी भी जुड़ जाता है. ऑफिसर कबीर सावंत फिर से मैदान में उतरते हैं और दोनों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है.

सीरीज को मयंक शर्मा ने निर्देशित किया है. अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ अमित साध, नित्या मेनन, सैयामी खेर, नवीन कस्तूरिया और अन्य कलाकार भी नजर आते हैं. अभिषेक की डबल रोल वाली परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. दो सीजन वाली इस सीरीज की IMDb रेटिंग 7.6 है.

यह भी पढ़ें | अभिषेक बच्चन की ठुकराई फिल्म से चमक गई थी इस एक्टर की किस्मत, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी छप्परफाड़ कमाई


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Breathe Into The Shadows, Breathe Into The Shadows 2, Breathe Into The Shadows Review, Abhishek Bachchan, Amit Sadh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com