जाने-माने बिजनसमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बड़ी है. हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार और प्रेरणादायक वीडियोज शेयर करते रहते हैं. लोगों को उनकी हर पोस्ट काफी पसंद आती है और लोग बढ़कर उनकी तारीफ भी करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में एक कपल फेस मास्क (Face Mask) से बना आउटफिट पहने सड़क पर जाते हुए नजर आ रहा है. कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग इस पर अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, जब आपकी पत्नी एक फैशन डिजाइनर हो और आप सभी बेकार मास्क का फिर से इस्तेमाल करना चाहें. इस तस्वीर में खास बात ये है कि कपल फेस मास्क से बना आउटफिट पहना है. शख्स ने कोट-पैंट की तरह मास्क का यूज किया है, जबकि साथ में खड़ी महिला ने लॉन्ग वन पीस ड्रेस पहना है. साथ ही महिला ने अपने हाथ में मास्क से बना बैग भी लिया हुआ है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
When your wife is a fashion designer and you want to reuse all wasted masks…. pic.twitter.com/FxsKsKgZA1
— Harsh Goenka (@hvgoenka) October 27, 2021
लोगों को यह फोटो खूब पसंद आ रही है. हर्ष गोयनका द्वारा शेयर करने के बाद लोग भी इसे खूब लाइक और रीट्वीट कर रहे हैं. एक यूजर ने इसे देखने के बाद मजाकिया कमेंट करते हुए लिखा, 'उम्मीद करता हूं कि रणवीर आपसे ट्विटर के जरिए जुड़े नहीं होंगे.' दूसरे ने लिखा- शख्स ऐसे लग रहा है जैसे वो कई पैराशूट के साथ हवाई जहाज से कूदने जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं