आजकल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बीच सोशल मीडिया पर घरेलू नुस्खे भी खूब वायरल हो रहे हैं. खासकर मुंहासे, तैलीय त्वचा और चेहरे की फीकी रंगत से परेशान लोग प्राकृतिक चीजों से बने फेस पैक आजमा रहे हैं. ऐसा ही एक नुस्खा नीम, एलोवेरा, बेसन और हल्दी से तैयार होने वाला फेस पैक है. दावा किया जाता है कि यह त्वचा को साफ करने और प्राकृतिक चमक देने में मदद कर सकता है. हालांकि, त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी घरेलू नुस्खे का असर हर व्यक्ति की त्वचा पर एक जैसा नहीं होता है.
ऐसे तैयार करें नीम का फेस पैक
इसके लिए सबसे पहले कुछ ताजे नीम के पत्ते लें और उन्हें अच्छी तरह धो लें. इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर दोनों को पीसकर चिकना पेस्ट तैयार करें. अब इसमें एक बड़ा चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार पेस्ट को साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धोकर मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखा लें.
ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
मुंहासों वाली त्वचा में मिल सकती है मदद
नीम और हल्दी वाले कुछ त्वचा उत्पादों पर हुए एक छोटे नैदानिक अध्ययन में हल्के से मध्यम मुंहासों और तैलीय त्वचा में सुधार के संकेत मिले हैं. वहीं, एलोवेरा पर उपलब्ध सीमित शोध भी बताता है कि इसे कुछ अन्य उपचारों के साथ इस्तेमााल करने पर मुंहासों में मदद मिल सकती है. हालांकि, इस घरेलू फेस पैक को मुंहासों का इलाज नहीं मानाा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- DIY Shampoo: बाजार वाला छोड़िए! घर पर ही बनाए एलोवेरा का शैंपू, बढ़ेगी हेयर ग्रोथ, लंबे-घने होंगे बाल
त्वचा विशेषज्ञ की यह सलाह जरूर मानें
अगर त्वचा बहुत संवेदनशील है तो सीधे चेहरे पर पूरा पैक लगाने के बजाय पहले छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर है. जलन, खुजली या लालिमा होने पर इसे तुरंत धो दें. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी भी मुंहासों वाली त्वचा के साथ बहुत ज्यादाा रगड़ने और ऐसे उत्पाद इस्तेमाल करने से बचने की सलााह देती है, जिनसे त्वचा में जलन हो सकती है.
कितनी बार लगाएं?
सोशल मीडिया पर इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाने की सलाह दी जाती है, लेकिन त्वचा विशेषज्ञ की सलाह के बिना किसी भी घरेलू नुस्खे को लंबे समय तक इस्तेमाल करनाा जरूरी नहीं है. अगर मुंहासे ज्यादा हैं, दर्दनाक हैं या दाग छोड़ रहे हैं तो घरेलू उपायों के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.
ये भी पढ़ें- Bharti Singh ने बताया बाल लंबे करने का नुस्खा, घर पर कड़ी पत्ता और मेथी से बना लें ये तेल, जानें आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं