विज्ञापन

92 सालों में भी नहीं बदली इंडियन्स की आदत, भारतीय ट्रेनों के AC डक्ट में आज भी डालते हैं कचरा; वीडियो वायरल

बिहार और झारखंड के रेल यूजर्स एसोसिएशन ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है और लोगों से अपील की है वे एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए कचरे को एसी डक्ट के बजाय कूड़ेदान में ही डालें.

92 सालों में भी नहीं बदली इंडियन्स की आदत, भारतीय ट्रेनों के AC डक्ट में आज भी डालते हैं कचरा; वीडियो वायरल
इंडियन ट्रेन के AC डक्ट से कचरा निकालते हुए शख्स का वीडियो वायरल.
X@JharkhandRail

Viral Video: भारत की आजादी के पहले से रेलवे AC कोच वाली ट्रेन चला रहा है, लेकिन एक समस्या ऐसी है जिसका समाधान 92 साल बाद भी नहीं हो पाया है. आज भी AC कोच में सफर करने वाले कुछ लोग कचरा डालने के लिए डस्टबिन के बजाय एसी डक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस कारण ट्रेन में स्मेल और हवा ना आने जैसी समस्या लगातार बनी रहती है, जिसका सबसे ज्यादा असर पैसेंजर्स पर ही पड़ता है. यात्रियों की इस 'अन हाइजीन' हरकत को ट्रेन के एसी की सर्विस करने वाले एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद किया है, जो इस वक्त तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

2 मिनट 9 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स पेचकस की मदद से AC की डक्ट को खोलते हुए नजर आ रहा है. डक्ट खुलते ही उसमें से कूड़ा-कचरा नीचे गिरने लगता है. इसके बाद शख्स बाकी कचरा डक्ट के अंदर हाथ डालकर निकालता है. उसमें चाय के झूठे गिलास, चिप्स के खाली पैकेट, टॉफी के रैपर आदि सामान निकलता है, जिसे सबसे ऊपर की बर्थ पर लेटे लोग अक्सर उसमें डाल देते हैं.

'सुविधा चाहिए, जिम्मेदारी कौन निभाएगा?'

बिहार और झारखंड के रेल यूजर्स एसोसिएशन ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यात्रियों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया है. उन्होंने लिखा है, 'सुविधाएं चाहिए, लेकिन जिम्मेदारी कौन निभाएगा? ​यह वीडियो हर यात्री और नागरिक के लिए एक आंखें खोल देने वाला दृश्य प्रस्तुत करता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक ट्रेन के एसी डक्ट को खोला जाता है तो किस प्रकार उसमें कूड़े कचड़े का अम्बार निकलता है, जो यात्रियों के द्वारा ही जमा किया गया था. कुछ यात्री जाने-अनजाने में खुद ही एसी डक्ट के अंदर कचरा ठूंस देते हैं और फिर शिकायत करते हैं कि एसी काम नहीं कर रहा है या हवा नहीं आ रही है.'

ये भी पढ़ें:- मिल्क प्रोडक्शन की दुनिया में बड़ा 'चमत्कार', एंब्रियो ट्रांसफर से अब एक भैंस से होंगे साल भर में 50 से ज्यादा बच्चे

'अब अधिकार मांगने से पहले ईमानदार बनें'

एसोसिएशन ने आगे लिखा, 'हम सरकार और रेलवे से हाई-टेक और इंटरनेशनल लेवल की सर्विस की मांग तो करते हैं, लेकिन क्या हम उनका सही रखरखाव और सम्मान करने के लिए तैयार हैं? Civic Sense के बिना दुनिया की बेहतरीन सुविधा भी बेकार साबित हो जाती है. अब जरूरी है हर नागरिक एक जिम्मेदार यात्री का बनने के लिए कदम उठाए. रेलवे हमारी अपनी राष्ट्रीय संपत्ति हैं, इन्हें गंदा न करें. रैपर, पैकेट और बोतलें केवल कूड़ेदान में ही फेंकें, एसी डक्ट या सीटों के गैप में नहीं. अधिकारों की मांग करने से पहले अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें.'

ये भी पढ़ें:- पोलिश महिला ने 5 लाइनों में बताईं भारत की खूबियां, बोलीं- 'मैं कई देश घूमीं लेकिन ऐसा कहीं नहीं देखा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Train, Indian Railways AC Coach Seats, Viral Video, IRCTC News, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com