विज्ञापन

हनीमून के बाद अब ट्रेन में बर्थडे सेलिब्रेशन, शताब्दी एक्सप्रेस के कोच के अंदर काटा गया केक, रेलवे ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया पर 44 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच के अंदर चेकिंग स्टाफ बर्थडे मना रहा है.

हनीमून के बाद अब ट्रेन में बर्थडे सेलिब्रेशन, शताब्दी एक्सप्रेस के कोच के अंदर काटा गया केक, रेलवे ने शुरू की जांच
ट्रेन के अंदर बर्थडे सेल‍िब्रेशन का वीड‍ियो वायरल.

ट्रेन में हनीमून मनाने के मामला सामने आने के बाद अब प्रीमियम ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस में 'बर्थडे सेलिब्रेशन' का मामला सामने आया है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टिकट चेकिंग स्टाफ के लोग अपने एक साथी का बर्थडे केक कटवा रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद रेल प्रशासन जांच कराने की बात कह रहा है. बड़ा सवाल यह कि हनीमून मामले में रेलवे ने टिकट चेकिंग स्टाफ को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया था, अब इस मामले में तो टिकट चेकिंग स्टॉफ ही शामिल है, फिर क्या कार्रवाई होगी.  

सोशल मीडिया पर 44 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के कोच के अंदर चेकिंग स्टाफ बर्थडे मना रहा है. ड्रेस पहने हुए स्टाफ केक कटवाते और फूल माला पहनाते नजर आ रहे हैं. केक काटने और उनके साथ खड़े लोग जो ड्रेस पहने हैं, वह ड्रेस शताब्दी एक्सप्रेस का टिकट चेकिंग स्टाफ पहनता है. बताया गया है कि यह स्टाफ झांसी का है और नई दिल्ली -भोपाल शताब्दी में चलता है. 

शताब्‍दी एक्‍सप्रेस के कोच का वीड‍ियो

कोच के अंदरूनी हिस्से को देखने से पता चलता है कि यह शताब्दी एक्सप्रेस का ही कोच है. यह वीडियो 3-4 दिन पुराना बताया गया है. अब सवाल उठता है कि क्या कोई ऑन ड्यूटी रेलवे स्टॉफ क्या इस तरह से बर्थडे मना सकता है.

एसी कोच को बना द‍िया था हनीमून सुइट

गौरतलब है क‍ि 6 जुलाई 2026 को नंदीग्राम एक्सप्रेस के एसी कोच को फूलों से सजाकर हनीमून सुइट बना दिया था. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टाफ को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया था. अब इस मामले में रेलवे के एक्शन पर लोगों की नजरें टिकी हैं. झांसी पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है, जिसमे बर्थडे सेलिब्रेशन किया जा रहा है. इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- ट्रेन में सफर के दौरान तबीयत खराब हो जाए तो कैसे बुलाएं डॉक्टर? पूरा प्रोसेस समझ लीजिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Video, Jhansi News, Honeymoon In Train, Viral Video, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com