विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2022

मीठा खाने के शौकीन जरूर देखें यह VIDEO, गुलाब जामुन चाट- ये कुछ नया है

स्ट्रीट फूड वेंडर्स के इस अनोखे एक्सपेरिमेंट को देख सोशल मीडिया भी हिल चुका है. कई बार इन स्ट्रीट फूड वेंडर्स के ये एक्सपेरिमेंट काफी लाजवाब होते हैं, तो कभी यही एक्सपेरिमेंट वियर्ड फूड कैटेगरी में भी चले जाते हैं. आज हम आपको सोशल मीडिया पर छाए गुलाब जामुन चाट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख एक मिनट के लिए आप भी दंग रह जाएंगे.

मीठा खाने के शौकीन जरूर देखें यह VIDEO, गुलाब जामुन चाट- ये कुछ नया है
'गुलाब जामुन' खाने के शौकीनों को एक बार जरूर देखना चाहिए यह Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों जैसे स्ट्रीट फूड वेंडर्स के अनोखे एक्सपेरिमेंट की बाढ़ सी आ गई है. कभी पिंक चाय मुंह में पानी ला रही है, तो कभी मैजिक मटका डोसा आपकी भूख को बढ़ा सकता है. एक्सपेरिमेंट के नाम पर कोई आइसक्रीम डोसा बना रहा है, तो कोई चाउमीन मोमोज. इसी तरह फैंटा मैगी के चर्च भी इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहे हैं. कई बार इन स्ट्रीट फूड वेंडर्स के ये एक्सपेरिमेंट काफी लाजवाब होते हैं, तो कभी यही एक्सपेरिमेंट वियर्ड फूड कैटेगरी में भी चले जाते हैं. आज हम आपको सोशल मीडिया पर छाए गुलाब जामुन चाट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख एक मिनट के लिए आप भी दंग रह जाएंगे.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक शख्स गुलाब जामुन चाट बनाते और खाते देखा जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इस एक्सपेरिमेंट को देख हैरान है, तो कोई अजीबोगरीब रिएक्शन देकर इसको अटपटा बता रहा है. वीडियो में स्ट्रीट फूड वेंडर ने सबकी पसंदीदा चाट के साथ गुलाब जामुन को मिलाकर दोनों के स्वाद को ही बदल दिया है. इसी तरह इससे पहले रसगुल्ले और चाट का भी एक्सपेरिमेंट किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर कई फूडीज यूजर्स ने वियर्ड फूड कैटेगरी में डाल दिया था.

चटोरों के लिए मार्केट में आया है मैजिक मटका डोसा, Video देख टपकने लगेगी लार

वीडियो में सबसे पहले एक प्लेट में चार गुलाब जामुल रख दिए गए. इसके बाद इस पर थोड़ा सा दही डाला गया. उसके बाद मीठी और तीखी चटनी ऐड की गई. आखिर में उसके ऊपर पापड़ी के साथ नमकीन डालकर सर्व किया गया. इस एक्सपेरिमेंट को देख फूडीस भी हैरत में पड़ गए हैं. इस वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चुका है, जिस पर यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं.

शिल्पा शेट्टी का नया टॉक शो ‘Shape of You' लॉन्च, लॉन्चिंग इवेंट में दिखे कई सितारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media, Chaat, Gulab Jamun, Rasgulla Chaat, Gulab Jamun Chaat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com