विज्ञापन
This Article is From May 10, 2022

विदाई के समय दुल्हन के सामने फूट-फूटकर रोने लगा दूल्हा, खूब बहाए आंसू, वजह जानने के बाद सिर पकड़ लेंगे आप

ये वीडियो दूल्हा-दुल्हन का है, जिसमें विदाई के वक्त दुल्हन के सामने दूल्हा फूट-फूटकर रोने लगता है. जबकि आमतौर पर विदाई के वक्त दुल्हन रोती है. लेकिन इस वीडियो में कुछ उल्टा ही दिखाया गया है.

विदाई के समय दुल्हन के सामने फूट-फूटकर रोने लगा दूल्हा, खूब बहाए आंसू, वजह जानने के बाद सिर पकड़ लेंगे आप
विदाई के समय दुल्हन के सामने फूट-फूटकर रोने लगा दूल्हा

शादी का सीजन (Wedding Season) हो और सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के मजेदार वीडियो (Bride groom funny video) ना वायरल हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता. ऐसे वीडियो देखकर कई बार तो हम अपनी हंसी को ही कंट्रोल नहीं कर पाते और कई बार ऐसे वीडियो देखकर हम हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही शादी का मजेदार वीडियो (Funny wedding video) अब वायरल हो रहा है. ये वीडियो दूल्हा-दुल्हन का है, जिसमें विदाई के वक्त दुल्हन के सामने दूल्हा फूट-फूटकर रोने लगता है. जबकि आमतौर पर विदाई के वक्त दुल्हन रोती है. लेकिन इस वीडियो में कुछ उल्टा ही दिखाया गया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन की विदाई हो रही है. फेरे हो चुके हैं और सभी लोग दूल्हा-दुल्हन को विदा करने जा रहे हैं. लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदाई के वक्त दुल्हन नहीं बल्कि इस वीडियो में दूल्हा फूट-फूटकर रो रहा (Groom Crying) है. वहां मौजूद लोग दूल्हे को रोते हुए देखकर हैरान रह गए. दूल्हे को ऐसे रोता देख साथ में खड़ी दुल्हन ठहाके मारकर हंसने लगती है. रोते-रोते दूल्हा बाहर आता है. लेकिन कुछ ही देर बाद आपको देखकर पता चल जाएगा कि दूल्हा रोने का नाटक कर रहा था.

देखें Video:

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर divyavermamakeupartist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और देखने में काफी मज़ेदार भी है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. वीडियो को अबतक करीब 43 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- अभी तो बहुत से झटके लगने वाले हैं. दूसरे ने लिखा- अब इसको सारी जिंदगी रोना ही है.

क्या आप जानते हैं? धर्म की लड़ाई और मंदिर-मस्जिद विवाद क्यों?

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Started Crying In Front Of Bride, Groom Crying In Front Of Bride, Viral Wedding Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com