विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

जयमाला में अड़चन खड़ी कर रहे थे दुल्हन के रिश्तेदार, माला पहनाने के लिए दूल्हे ने कुर्सी से लगा दी छलांग

Wedding Varmala: वायरल हो रहे शादी के इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाने के लिए कुर्सी से छलांग लगाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर वहां मौजूद बाराती और रिश्तेदार जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

जयमाला में अड़चन खड़ी कर रहे थे दुल्हन के रिश्तेदार, माला पहनाने के लिए दूल्हे ने कुर्सी से लगा दी छलांग

Groom Jumps From Chair To Put Garland On Bride: शादी-ब्याह के मौसम में सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार और अनोखे वीडियो वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाने के लिए कुर्सी से छलांग लगा देता है. यह अनोखा और मजेदार नज़ारा देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यकीनन आप भी इस वीडियो को देखने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.

वरमाला के दौरान दूल्हे ने कुर्सी से लगाई छलांग (funny groom garland video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन वरमाला की रस्म के लिए स्टेज पर खड़े हैं. दुल्हन ऊंचे स्टूल पर खड़ी हैं और दूल्हा उसे वरमाला पहनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जैसे ही दुल्हन पीछे हटती है, दूल्हा एक झटके में कुर्सी पर चढ़ता है और फिर उछलकर दुल्हन के गले में माला डाल देता है. यह नज़ारा बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ जैसा लगता है, लेकिन आगे जो होता है वो यकीनन हैरान कर देने वाला होता है.

यहां देखें वीडियो

वरमाला नहीं, WWE मैच था क्या? (groom jumps to put varmala)

दूल्हे की यह हरकत जहां दुल्हन को चौंका देती है, वहीं वहां मौजूद बाराती और रिश्तेदार जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वीडियो में लोगों की हंसी और ताली की आवाज़ें भी साफ सुनी जा सकती हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब शॉर्ट्स पर इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने लिखा, 'भाई ने तो स्टंट कर दिया शादी में.' तो किसी ने कहा, 'शादी नहीं, WWE चल रही है क्या?' कुछ लोगों ने दूल्हे की फिटनेस की तारीफ की तो कुछ ने मजाक में लिखा कि 'ऐसे पति से बहस करने से पहले दो बार सोचना पड़ेगा.'

ये भी पढ़ें:- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इस एक चीज से है जान का खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Video, Funny Groom Garland Video, Groom Jumps To Put Varmala, Indian Wedding Viral Moment, Groom Bride Viral Video, Desi Shaadi Funny Videos, Groom Jumps From Chair, Wedding Varmala Comedy, Viral Indian Wedding Video 2025, Groom Funny Stunt Varmala, Shaadi Mein Comedy Moment, Desi Wedding Laughter Video, Funny Varmala Scene, Social Media Viral Marriage Video, Hindi Wedding Viral Reel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com