विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

दुल्हन को ना लगे गर्मी, दूल्हे ने लगाया ऐसा तगड़ा जुगाड़, देख लोग बोले- जुगाड़ की सारी हदें ही पार कर दीं

वीडियो में देखा जा सकता है कि, हीट को बीट करने के लिए एक शख्स ने गजब का खेल कर दिया है. देसी जुगाड़ लगाकर एक बंदे ने बाइक पर ही कूलर को सेट कर लिया है.

दुल्हन को ना लगे गर्मी, दूल्हे ने लगाया ऐसा तगड़ा जुगाड़, देख लोग बोले- जुगाड़ की सारी हदें ही पार कर दीं
जब दुल्हन को लगी गर्मी, दूल्हे ने बाइक पर ही फिट कर दिया कूलर, देख लोग बोले- भाई का जलवा है

Groom Set Cooler On Bike with the help of jugaad: भारत देश में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं. यहां हर परेशानी का समाधान लोग अपने देसी अंदाज़ में ढूंढ ही लेते हैं. इन दिनों जब देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, लोग खुद को तपती धूप से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. अब एक ऐसा ही देसी जुगाड़ (viral jugaad video) वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.

दुल्हन के लिए दूल्हे ने बाइक पर फिट कर दिया कूलर (cooler on bike viral video)

वीडियो में एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को बाइक पर लेकर जा रहा है, लेकिन जो चीज़ लोगों का ध्यान खींच रही है, वह है....चलती बाइक पर फिट किया गया एक असली, चलता हुआ कूलर. जी हां, गर्मी से राहत देने के लिए दूल्हे ने अपनी बाइक (groom installs cooler on bike) पर एक छोटा कूलर बांध रखा है और मजेदार बात ये है कि वह कूलर सच में चल भी रहा है. हवा से सराबोर दुल्हन बड़े ही आराम से सफर का लुत्फ उठा रहा है.

यहां देखें वीडियो

दूल्हे की जुगाड़ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका (bride groom travel with cooler)

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ranjeetraiderr15 नाम के यूज़र ने शेयर किया है, जिसमें कैप्शन के साथ लिखा है, जुगाड़ हो तो ऐसा. इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में भी यूज़र्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूज़र ने लिखा, लगता है ये कूलर ससुराल से गिफ्ट में मिला है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, नई दुल्हन को गर्मी न लगे, इसलिए भाई साहब ने जुगाड़ की सारी हदें ही पार कर दीं.

ये भी पढ़ें:-यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बड़ा संतरा?

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makeup Bride Video, Bride Make Up Video, Bride Funny Video, Viral Bridal Makeup Video, Indian Wedding Makeup Transformation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com