विज्ञापन

टीचर ने पढ़ाई को बना दिया खेल, नाच-गाने से बच्चों को सिखाए ‘Days of the Week’, 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल के शिक्षक का गाने और एक्टिंग से पढ़ाने का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. Days of the Week सिखाने वाला यह वीडियो 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

टीचर ने पढ़ाई को बना दिया खेल, नाच-गाने से बच्चों को सिखाए ‘Days of the Week’, 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
इस सरकारी स्कूल की क्लास देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे

आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम के एक सरकारी स्कूल के टीचर का पढ़ाने का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आधुनिक स्मार्ट बोर्ड या डिजिटल टूल्स के बिना भी इस टीचर ने अपनी क्रिएटिविटी से बच्चों को पढ़ाई में इतना रुचि दिला दी, कि उनका वीडियो अब तक 2 करोड़ (20 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में टीचर बच्चों को हफ्ते के दिनों को गाने और एक्टिंग के जरिए याद करवाते नजर आते हैं. यह तरीका रटने की बजाय शब्दों और हाव-भाव के साथ जुड़ाव पर आधारित है.

हर दिन के साथ खास एक्टिविटी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीचर ने हर दिन को एक मजेदार अंदाज से जोड़ा है. Sunday के लिए बच्चे Sun Sun Sunday कहते हुए सूरज का इशारा करते हैं. Monday पर बच्चे छाती पर हाथ रखकर Mon Mon Monday बोलते हैं. Tuesday के लिए उंगलियों के साथ Two Two Tuesday की धुन दोहराई जाती है. पूरी क्लास एक साथ इन शब्दों और एक्टिविटी को दोहराती है, जिससे पढ़ाई एक खेल जैसी लगने लगती है. इस तरीके ने बच्चों की भागीदारी और उत्साह दोनों बढ़ा दिए हैं.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीता

धर्मा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Days of the week song कैप्शन के साथ शेयर किया था. वीडियो देखते ही लोग शिक्षक की तारीफ करने लगे. कई यूजर्स ने लिखा, कि ऐसे ही टीचर बच्चों की पढ़ाई को आसान और मजेदार बनाते हैं, खासकर उन स्कूलों में जहां संसाधन सीमित होते हैं.

पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो

हाल ही में बेंगलुरु की एक टीचर का वीडियो भी वायरल हुआ था. उन्होंने मजाक में बच्चों से कहा था कि उन्हें फल खाना पसंद है. अगले दिन लंच ब्रेक में बच्चे अपने घर से फल लाकर उनके साथ शेयर करने लगे. ऐसे वीडियो यह दिखाते हैं कि टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता कितना भावनात्मक और प्रेरणादायक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गजब का दिमाग! ऑटो की बैकसीट पर ही खोल ली ज्वेलरी शॉप, ड्राइवर का अनोखा साइड बिजनेस वायरल

नए हो तो हर समय उपलब्ध रहो... Work-Life Balance को लेकर शख्स ने कह दी ऐसी बात, पोस्ट पर मचा बवाल

कुत्ते की तरह भौंकता है यह हिरण! नुकीले दांतों वाला ‘बार्किंग डियर' बना जंगल का अनोखा शिकारी

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral Reels, Days Of The Week
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com