विज्ञापन

कुत्ते की तरह भौंकता है यह हिरण! नुकीले दांतों वाला ‘बार्किंग डियर’ बना जंगल का अनोखा शिकारी

Barking deer: बार्किंग डियर या भारतीय मुंटजैक एक अनोखा हिरण है, जो खतरा महसूस होने पर कुत्ते की तरह भौंकता है और अपने नुकीले दांतों से शिकार भी कर सकता है. जानिए इसकी खास आदतें, रहन-सहन और दिलचस्प तथ्य.

कुत्ते की तरह भौंकता है यह हिरण! नुकीले दांतों वाला ‘बार्किंग डियर’ बना जंगल का अनोखा शिकारी
नुकीले दांतों वाला ‘बार्किंग डियर’ बना जंगल का अनोखा शिकारी

Barking deer facts: आप जंगल में या पहाड़ी क्षेत्रों में हैं और अचानक से कुत्ते जैसी भौंकने की आवाज सुनाई दे तो डरने की जरूरत है, क्योंकि यह कोई कुत्ता नहीं, बल्कि 'बार्किंग डियर' यानी 'भौंकने वाला हिरण' भी हो सकता है, जो शिकार भी करता है. गुजरात सरकार के वन विभाग के अनुसार, यह छोटा लेकिन बेहद सतर्क और रोचक प्राणी भारतीय जंगलों का एक खास हिस्सा है. नाम सुनकर लगता है जैसे कोई प्यारा हिरण हो, लेकिन इसके नुकीले दांत और शिकारी प्रवृत्ति इसे जंगल का अनोखा शिकारी बनाते हैं. भारतीय मुंटजैक या बार्किंग डियर की लंबाई 20 से 30 इंच और वजन महज 22-23 किलोग्राम होता है. नर के सींग छोटे होते हैं, जो 5 इंच से ज्यादा लंबे शायद ही हों. इनमें एक छोटा ब्रो-टाइन और एक साधारण बीम होता है.

बार्किंग डियर सर्वाहारी होते हैं

वयस्क नर भूरे या धूसर रंग के होते हैं, जिनके ऊपरी जबड़े में लंबे और नुकीले दांत अच्छी तरह विकसित होते हैं. ये दांत शिकार पकड़ने, दुश्मन से लड़ने और भोजन निगलने में काम आते हैं. खास बात है कि बार्किंग डियर सर्वाहारी होते हैं. ये घास, पत्तियां, कोमल कलियां, फल, बीज, छाल, टहनियां खाने के साथ-साथ पक्षियों के अंडे, छोटे जीव और कभी-कभी मृत जानवरों का मांस भी खा लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

खतरा महसूस होते ही यह कुत्ते की तरह भौंकने लगते हैं

गुजरात के जंगलों में यह आसानी से देखे जा सकते हैं. दक्षिण भारत में भी यह दिखते हैं. बार्किंग डियर को खतरा महसूस होते ही यह कुत्ते की तरह जोर-जोर से भौंकने लगता है. कभी-कभी यह भौंकना एक घंटे से ज्यादा समय तक चलता है. पहले लोग सोचते थे कि यह प्रजनन के मौसम में संवाद या चेतावनी के लिए यह होता है, लेकिन अध्ययनों से पता चला है कि यह शिकारी को बताने का एक तरीका है कि ' उसे देख लिया गया है'. इससे शिकारी या तो भाग जाता है या खुद को छिपाने में असफल हो जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिन और रात दोनों समय सक्रिय रहते हैं

कम दृश्यता वाले इलाकों में यह भौंकना ज्यादा होता है. नर मुंटजैक अपने क्षेत्र को लेकर बहुत सतर्क और उग्र होते हैं. छोटे आकार के बावजूद वे सींगों और नुकीले दांतों से आपस में या कुत्ते जैसे शिकारियों से लड़ सकते हैं. ये हिरण ज्यादातर अकेले, जोड़े में या छोटे परिवार के साथ रहते हैं. दिन और रात दोनों समय सक्रिय रहते हैं. ये जंगलों, घास के मैदानों, झाड़ियों और हिमालय की ढलानों पर भी पाए जाते हैं. ये पानी के स्रोत से ज्यादा दूर नहीं जाते.

दक्षिण एशिया में यह मुंटजैक प्रजाति बड़ी संख्या में मिलती है. भौंकने वाले हिरण भारत के साथ ही बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, चीन के साथ और भी कई देशों में पाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत, फ्रांस से भी आगे है... विदेशी महिला बोली- यहां की 3 चीजें दुनिया में कहीं नहीं! पोस्ट वायरल

तौलिया रगड़ा, बाल खड़े हुए और… उंगली लगाते ही जल उठी गैस! ये जादू है या खतरनाक विज्ञान?

कार में बैठी महिला और फूल बेचने वाली बच्ची की बातचीत ने लोगों को रुला दिया, Video वायरल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com