Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च, 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई दिया है. इसकी पहली तस्वीर भी सामने आ रही है. हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को सिर्फ खगोलीय घटना नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है. इस दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या तांबे जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है. आज साल का पहला चंद्र ग्रहण था. यहां देखिए भारत में पहले चंद्र ग्रहण की तस्वीरें...
दूसरा चंद्र ग्रहण कब होगा?
चांद के फ़ेज पूरे होने में 29.5 दिन लगते हैं, जिसका मतलब है कि 12 लूनर साइकिल पूरे होने में सिर्फ 354 दिन लगते हैं. इसलिए हर 2.5 साल या उसके आस-पास, एक कैलेंडर साल में 13वीं पूर्णिमा देखी जाती है. यह 13वीं पूर्णिमा नॉर्मल नाम देने के तरीके के हिसाब से नहीं है और इसे ब्लू मून कहा जाता है. अगला ब्लू मून 31 मई, 2026 को होगा.
यहां दिखेगा पूरा चंद्र ग्रहण
नेहरू प्लेनेटेरियम में सीनियर साइंस एजुकेटर ऋषभ जैन ने कहा कि यह 2026 का पहला चंद्र ग्रहण है. करीब 2-3 हफ्ते पहले, एक सूर्य ग्रहण भी हुआ था, कहते हैं कि जब भी सूर्य ग्रहण होता है, तो उसके बाद चंद्र ग्रहण भी जरूर होता है, तो आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है. पेनम्ब्रल फेज दोपहर करीब 2.15 बजे शुरू हुआ था. भारत में हम गुवाहाटी, अरुणाचल प्रदेश, आइजोल, मिजोरम समेत कुछ हिस्सों में पार्शियल चंद्र ग्रहण देख पाएंगे, क्योंकि वहां सूरज जल्दी डूब जाता है और पहाड़ों की वजह से ऊंचाई है. फुल चंद्र ग्रहण दुनिया के वेस्टर्न हिस्से अमेरिका, अलास्का और दूसरे देशों में दिखेगा. भारत में केवल आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा.

कोलकाता में दिखा चंद्र ग्रहण
भारत में साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई दे गया है. कोलकाता में भारत का पहला चंद्र ग्रहण देखा गया, जिससे आसमान में लाल चांद की रोशनी छा गई. आप भी देखिए पहले चंद्र ग्रहण की तस्वीर.
प्रयागराज दिखा साल का पहला चंद्र ग्रहणVIDEO | Kolkata: Red Moon lights up the sky as the first lunar eclipse of 2026 is witnessed in the city.#LunarEclipse
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/Yqh4zQMCI0
साल का पहला चंद्र ग्रहण जहां पूरे देश में देखा गया, वहीं संगम नगरी प्रयागराज में भी चंद्र ग्रहण की झलक देखने को मिली. प्रयागराज में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 8 मिनट से शुरू हुआ और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन हुआ. हालांकि, चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6 बजकर 34 मिनट पर हुआ जहां इसको आसमान में साफ देखा गया.
भारत के अलग-अलग हिस्सों से चंद्र ग्रहण की फोटो-वीडियो देखने और चंद्र ग्रहण से जुड़ी पल-पल की LIVE अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
चंद्र ग्रहण के समय क्या करें और क्या नहीं?धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों और व्यक्तियों पर पड़ता है. ग्रहण के समय मंत्र जाप और भगवान का स्मरण करना शुभ माना जाता है, जबकि खाना बनाना, भोजन करना और शुभ कार्य शुरू करना वर्जित बताया गया है. ग्रहण से पहले सूतक काल भी लगता है, जिसे अशुभ समय माना जाता है. सूतक काल में विशेष सावधानी बरतने और भगवान का नाम लेने की सलाह दी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं