विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद आज स्नान से लेकर दान तक जरूर करें ये 8 जरूरी काम

Chandra Grahan 2026 Rules And Remedies: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा रहा है. जिसका सूतक आज लगभग पूरे दिन रहेगा. चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद आज इसके दोष को दूर करने और पुण्यफल पाने के लिए क्या करना चाहिए, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद आज स्नान से लेकर दान तक जरूर करें ये 8 जरूरी काम
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?
NDTV

Chandra Grahan 2026 Ke Baad Kya Karna Chahiye: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है. जिसके दुष्प्रभाव से बचने के लिए कई प्रकार के नियम और उपाय ज्योतिष और धर्म शास्त्र में बताए गये हैं. साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण की जो कि आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगने जा रहा है, उसके देश-दुनिया और 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर तमाम ज्योतिषविद् बड़ी भविष्यवाणी कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस चंद्र ग्रहण से जुड़े दोष से बचने के लिए इसके खत्म होते ही आखिर क्या करना चाहिए? आइए चंद्र ग्रहण के बाद किए जाने स्नान-दान आदि से जुड़े उन कामों के बारे में जानते हैं, जिन्हें करने पर व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. 

1. हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद व्यक्ति को सबसे पहले स्नान करना चाहिए. स्नान करके ग्रहण वाले कपड़ों को उतार देना चाहिए क्योंकि उसमें ग्रहण की नकारात्मक उर्जा समाहित होती है. 

2. किसी भी ग्रहण के बाद यदि संभव हो तो ग्रहण वाले कपड़े को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए. अगर ऐसा न कर सकें तो उस कपड़े को धुलने के बाद ही पहनें. भूलकर भी उसे दोबारा पहनने की गलती न करें. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. यदि संभव हो तो चंद्र ग्रहण के बाद किसी पवित्र नदी, सरोवर या समुद्र में जाकर स्नान करना चाहिए. यदि आपके लिए ऐसा करना मुश्किल हो तो आप घर में नहाने वाले पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें. 

4. यदि चंद्र ग्रहण देर रात को समाप्त हो रहा है, तब भी व्य​क्ति को स्नान अवश्य करना चाहिए. यदि आप स्नान न कर सकें तो कम से कम साफ-सुथरे कपड़े अवश्य पहनें.

Chandra Grahan 2026: साल के पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी 10 बड़ी बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए

5. हिंदू धर्म में किसी भी दोष को दूर करने के लिए दान को अत्यंत ही फलदायी माना गया है. ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद व्यक्ति को चंद्रमा से जुड़ी चीजों जैसे चावल, चीनी, सफेद रंग के कपड़े, चांदी आदि का विशेष रूप से दान अपने सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

6. हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण और उसका सूतक काल समाप्त होते व्यक्ति को तन और मन से पवित्र होने के बाद अपने पूजा घर की सफाई करना चाहिए और अपने आराध्य देवता को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराने के बाद उनकी विधि-विधाान से पूजा करनी चाहिए. अपने पूजा घर की शुद्धि के लिए वहां पर गंगा जल अवश्य छिड़कें. 

7. पूजा घर की तरह व्यक्ति को ग्रहण की नकारात्मक उर्जा को दूर करने के लिए अपने किचन को साफ करना चाहिए.

8. चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद ताजा बना कर करना चाहिए. यदि आपने ग्रहण से पहले बनाए गये भोजन में तुलसी डाल रखा हो, तो आप उसका सेवन कर सकते हैं, अन्यथा उसे न ग्रहण करें.  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com