विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2019

फोन पर बात करते-करते महिला बैठ गई सांप के जोड़े पर, कुछ देर बाद हुआ ऐसा...

गोरखपुर में एक अजीबो-गरीब घटना के तहत एक महिला फोन पर बात करते हुए सांप के एक जोड़े पर बैठ गई, जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.

Also Read in
फोन पर बात करते-करते महिला बैठ गई सांप के जोड़े पर, कुछ देर बाद हुआ ऐसा...
फोन पर बात करते-करते महिला बैठ गई सांप के जोड़े पर और फिर...

गोरखपुर में एक अजीबो-गरीब घटना के तहत एक महिला फोन पर बात करते हुए सांप के एक जोड़े पर बैठ गई, जिसके बाद सांप ने उसे काट लिया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. यह घटना गोरखपुर जिला के रियांव गांव की है. थाईलैंड में काम करने वाले जय सिंह यादव की पत्नी गीता अपने पति से फोन पर बात कर रही थी.

एमएस धोनी ने पंड्या और बेटी के साथ की 'Pool Party', तस्वीरें हुईं Viral

सांपों का एक जोड़ा उसके घर में घुस आया था और बेड पर मौजूद था. बेड पर प्रिंटिड बेडशीट बिछी थी. गीता फोन पर बात करते हुए टहलते हुए कमरे में आई और सांपों को देखे बिना बेड पर बैठ गई.

इतनी जोर से हंसी महिला कि खुला रह गया मुंह, डॉक्टर भी देखकर रह गया हैरान

सांपों ने उसे डस लिया और कुछ ही मिनटों में वह बेहोश हो गई. परिवार के अन्य सदस्य उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन और पड़ोसी जब महिला के घर लौटे, तो सांप तब भी बेड पर मौजूद थे. आक्रोशित पड़ोसियों ने पीट-पीट कर सांपों को मार डाला.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur, Woman Sits On Snakes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com