- गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान एक मतपेटिका की सील टूटी मिली
- सील टूटी बैलेट बॉक्स की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई, और इस मामले में अधिकारी फैसला लेंगे
- निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी अजय सिंह ने बताया कि सील टूटी पेटी को काउंटिंग से अलग कर दिया गया है
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान चल रहा है. गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान अफरा-तफरी मच गई. दरअसल देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र की एक मतपेटिका की सील टूटी हुई मिली. मामला सामने आने के बाद मतगणना केंद्र पर हलचल तेज हो गई. हालांकि, जिला प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया.
बैलेट बॉक्स की सील टूटी, मचा हड़कंप
इस मामले में प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है. अब इस प्रकरण में चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर रहेगी. निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी अजय सिंह ने बताया कि उसे सील टूटी पेटी को साइड में कर दिया गया है. अंदर भी बात हो गई है. काउंटिंग पूरी होने के बाद उस पेटी पर सबसे बाद में फैसला होने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी संतुष्ट हैं. उस मत पेटी को साइड में कर दिया गया है.
चुनाव आयोग को दी गई जानकारी
निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी अजय सिंह ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम से निकले एक बैलेट बॉक्स की सील टूटी हुई थी. इसे तभी अलग रख दिया मामला. मामले में आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दी गई है. इस पर कोई भी फैसला अधिकारी लेंगे. उन्होंने कहा कि पेटी की सील टूटने का मामला इंसानी भूल से जुड़ा हो सकता है.
सील टूटे बैलेट बॉक्स का क्या होगा?
पोलिंग बूथ पर जैसे ही लोगों को पता चला कि बैलेट बॉक्स की सील टूटी हुई है, वहां हड़कंप मच गया. इस संवेदनशील मामले को प्रशासन ने तुरंत संभाल लिया. इस बॉक्स को अलग रखा गया है. इस मामले में आगे क्या होगा यह अधिकारी तय करेंगे.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ेें-JDU के नीरज कुमार आगे, अनंत सिंह समर्थक तीसरे नंबर पर, पटना से गोरखपुर तक हलचल तेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं