विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने पूरा क‍िया कम‍िटमेंट, एक महीने के अंदर बदल दी बर्गर और बीयर की ईमोजी

गूगल के सीईओ सुंदर प‍िचाई ने आख‍िरकार अपना कम‍िटमेंट पूरा कर द‍िया है. अपने इंवोशन और ज़रा हटकर आइडियाज़ के लिए मशूहर कंपनी गूगल ने अपने बर्गर और बीयर की ईमोजी बदल दी है.

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने पूरा क‍िया कम‍िटमेंट, एक महीने के अंदर बदल दी बर्गर और बीयर की ईमोजी
गूगल की बर्गर ईमोजी को लेकर ट्विटर पर खूब बवाल हुआ था
  • गूगल ने आख‍िरकार अपने बर्गर और बीयर की ईमोजी बदल दी है
  • ट्विटर पर गूगल की ईमोजी को लेकर बड़ा बवाल हुआ था
  • नई ईमोजी एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन 8.1 में द‍िखाई देंगी
नई द‍िल्‍ली: अपने इंवोशन और ज़रा हटकर आइडियाज़ के लिए मशूहर कंपनी गूगल ने आख‍िरकार अपने बर्गर और बीयर की ईमोजी बदल दी है. बर्गर और बीयर पढ़कर अगर आपको कंफ्यूजन हो रहा हो तो आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विटर यूजर्स एप्‍पल और गूगल की ईमाजी को लेकर आपस में बंट गए थे. अगर कुछ याद नहीं आ रहा तो इस ट्वीट को पढ़‍िए: 

सुंदर पिचाई ने की तारीफ और रातों-रात बदल गई तकदीर
 
इसके बाद गूगल के CEO ने प्रॉमिस किया कि वो मीटिंग में इस मुद्दे को उठाएंगे:
अब आख‍िरकार गूगल ने एंड्रॉयड के आने वाले वर्जन 8.1 में बर्गर की ईमाजी को ठीक कर लिया है:
सुंदर पिचाई ने IIT खड़गपुर में स्टूडेंट्स से जब कहा, हां, मैंने भी बंक मारा

यही नहीं गूगल ने बीयर की ईमोजी का भी मेकओवर कर दिया है. अब मग में बीयर का लेवल फोम को छूता हुआ दिख रहा है:
बहरहाल, हम तो यही कहेंगे कि लगता है कि गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने सलमान खान के डॉयलॉग को ज्‍यादा ही सीरियसली ले लिया है. आपको डायलॉग तो याद है न? नहीं तो हम बता देत हैं, 'एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता.'

VIDEO: देसी CEO सुंदर पिचाई से देसी सवाल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Fixes Burger Emoji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com