विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

उई अम्मा... पर छोटी बच्ची ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, मूव्स और एक्स्प्रेशन देख बोले लोग- फ्यूचर एक्ट्रेस लोडिंग

अगर उई अम्मा पर इस बच्ची का डांस नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा. खबर के अंदर वीडियो पर जाकर क्लिक करें.

उई अम्मा... पर छोटी बच्ची ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, मूव्स और एक्स्प्रेशन देख बोले लोग- फ्यूचर एक्ट्रेस लोडिंग
उई अम्मा पर छोटी बच्ची ने किया जबरदस्त डांस

सोशल मीडिया एज में बच्चे और भी ज्यादा कलाबाज हो गए हैं. पहले बच्चे का टैलेंट घर में ही रह जाता था, लेकिन अब हर घर से बच्चे का टैलेंट सोशल मीडिया पर पेश है. अब लोगों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सोशल मीडिया पर जितने ज्यादा व्यूज, उतना ही फेमस और फिर मिलता है बड़ा मौका, लेकिन ऐसा मौका उसी को मिलता है जिसके टैलेंट में सबसे ज्यादा दम होता है. अब डांस टैलेंट का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्ची ने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के पॉपुलर डांस नंबर उई अम्मा पर ऐसा ताबड़तोड़ डांस किया है, जो देखे तो बस देखता रह जाए.

उई अम्मा पर बच्ची का धांसू डांस (Girl Viral Dance on Uyi Amma)
यह वीडियो एक कॉलेज फंक्शन से आया है, जहां एक छोटी बच्ची ने इस पॉपुलर और वायरल गाने पर राशा की तरह डांस किया है. बच्ची के डांस मूव्स के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन और एनर्जी देखते ही बनती हैं. स्टेज पर नाच रही इस बच्ची के डांस पर ना सिर्फ तालियां बज रही है, बल्कि देखने वालों के अंदर भी नाचने की तरंग उठ रही है, जो उनकी चिल करने की आवाज में सुनाई दे रही है. बच्ची के डांस के इस वीडियो पर अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वीडियो का कमेंट बॉक्स का लोगों की तारीफ से भर चुका है.

देखें Video:
 

लोगों ने कहा-बहुत शानदार (Uyi Amma Dance Viral Video)
बच्ची के इस धांसू डांस परफॉर्मेंस पर एक ने लिखा है, 'फ्यूचर एक्ट्रेस लोडिंग'. दूसरा लिखता है, उई अम्मा ट्रेंड की विजेता'. तीसरे यूजर लिखता है, 'एनर्जी लेवल बहुत हाई है, आग लगा दी आग'. चौथे यूजर ने लिखा है, 'बेटा आपने दिल जीत लिया, खूब आगे बढ़ो'. एक और यूजर ने लिखा है, 'बहुत अद्भुत डांस किया है बेटा जी'. अब लोग इस प्यारी बच्ची के डांस की खुलकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो पर 12 लाख से ज्यादा लाइक और 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वीडियो का कमेंट बॉक्स फायर इमोजी से भी भर गया है.

ये भी पढ़ें: ब्यूटी सैलून का नाम पढ़ छूटी लड़कों की हंसी, अपनी महिला दोस्तों को कर रहे टैग, बोले- पहली बार किसी ने सही नाम दिया है

ये Video भी देखें:

 




 

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uyi Amma Viral Dance, Dance Video Viral, Girl Dance On Uyi Amma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com