नई जनरेशन यानी Gen-Z इस ओर क्यों खींची चली जा रही है. दरअसल, आज के समय में कोरियन कल्चर काफी ज्यादा नई जेनरेशन को प्रभावित कर रहा है. नई पीढ़ी से रिलेटेबल कंटेंट और फैशन Gen-Z को आसानी से प्रभावित करते हैं. यही वजह है कि कोरियन गेम हो, कोरियन ड्रामा या कोरियन म्यूजिक, ये नई पीढ़ी को बहुत पसंद आ रही है. गाजियाबाद में हुए दुखद हादसे में जिन तीन बहनों ने जान दे दी. उन पर भी इस कोरियन कल्चर का गहरा प्रभाव था. बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम खेलती थी और इसे ही अपनी दुनिया बना ली थी. कोरियन कल्चर के कंटेंट, फैशन और स्टाइल को Gen-Z काफी ज्यादा फॉलो करते हैं और उनके निजी जिंदगी में इसका काफी असर देखने को मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कोरियन कल्चर किया है. दरअसल, कोरियन कल्चर (Hallyu या Korean Wave) आज एक वैश्विक शक्ति बन चुकी है, जो संगीत और फिल्मों से लेकर लाइफस्टाइल और खाने तक फैली हुई है. चलिए आपको बताते हैं कोरियन कल्चर क्या है?
यह भी पढ़ें:- ट्रांसजेंडर ने लड़की पर थूका, मेट्रो स्टेशन पर पैसे देने से मना किया तो हो गया हंगामा, Video में कैद हुई पूरी घटना
K-Pop और BTS Army
K-Pop ने संगीत को एक विजुअल अनुभव बना दिया है. BTS Army यानी Adorable Representative M.C. for Youth केवल एक फैन क्लब नहीं, बल्कि एक डिजिटल समुदाय है, जो सामाजिक कार्यों और बड़े अभियानों जैसे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता में एक्टिव रहता है.
K-Dramas
ये शो अपनी बेहतरीन सिनेमाटोग्राफी और गहरी भावनाओं जैसे प्यार, परिवार और दोस्ती के लिए बहुत ही पसंद किए जा रहे हैं. भारतीय दर्शकों को इसमें अपनी परंपराओं की झलक भी मिलती है.
K-Beauty और फूड'ग्लास स्किन' (Glass Skin) का ट्रेंड और किम्ची (Kimchi) या रेमन जैसे व्यंजनों ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बना ली है.
Gen-Z को कैसे प्रभावित कर रहा कोरियन कल्चरBTS जैसे ग्रुप्स अपने गानों में 'Self-Love' और मानसिक स्वास्थ्य की बात करते हैं, जो Gen-Z की समस्याओं से मेल खाता है. Gen-Z पहली ऐसी पीढ़ी है, जो इंटरनेट पर पली-बढ़ी है. कोरियन कंपनियां Weverse और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैंस के साथ सीधा जुड़ाव बनाती हैं. कोरियन फैशन और ब्यूटी का 'मिनिमलिस्ट' और साफ-सुथरा लुक Gen-Z की पसंद के अनुरूप है. इसके अलावा K-culture हर समय कुछ नया पेश करता है, चाहे वह अनूठी कोरियोग्राफी हो या 'स्क्विड गेम' जैसे चौंकाने वाले प्लॉट.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं