विज्ञापन

घूमिए, तोड़िए और खाइए! ये है दुनिया का पहला 'खाया जाने वाला शहर'!, जहां हर तरफ फ्री मिलती हैं फल-सब्जियां

सोचिए क्या हो अगर आप किसी पार्क में टहल रहे हों और वहां लगे पौधों से आप ताजा टमाटर और स्ट्रॉबेरी फ्री में तोड़कर खा सकें तो? जर्मनी के एंडेरनाच शहर ने इसी इमेजिनेशन को हकीकत में बदल दिया है, जिसकी चर्चा इंटरनेट पर चारों ओर हो रही है.

घूमिए, तोड़िए और खाइए! ये है दुनिया का पहला 'खाया जाने वाला शहर'!, जहां हर तरफ फ्री मिलती हैं फल-सब्जियां
न कोई गार्ड, न कोई बिल, जर्मनी के इस अनोखे शहर में सार्वजनिक जगहों पर फ्री में उगती हैं सब्जियां
Photo Source:grantonsoil

जर्मनी का एंडेरनाच शहर दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया है, जिसे 'एडिबल सिटी' यानी खाया जाने वाला शहर भी कहा जाता है. यहां के पार्कों, सड़कों और पब्लिक प्लेस पर सब्जियां और फल उगाए गए हैं. कोई भी इंसान बिना किसी रोक-टोक और बिना पैसे दिए इन्हें तोड़कर घर ले जा सकता है.

ये भी पढ़ें:-कानपुर में हाईवे किनारे मिलीं एक्सपायर्ड चॉकलेट-टॉफियां, लूटने की मची होड़, Video Viral

पब्लिक पार्कों को बना दिया फ्री का किचन गार्डन

जर्मनी के राइन नदी के किनारे बसे एंडेरनाच शहर में हरियाली का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है. यहां की म्युनिसिपालिटी ने पार्कों में केवल डेकोरेटिव फूल लगाने के बजाए फल और सब्जियों के पौधे भी उगाए हैं. इसके साथ ही हर जगह एक बोर्ड लगा है, जिस पर लिखा है 'Pflücken erlaubt' यानी 'तोड़ने की अनुमति है'. कमाल की बात ये है कि, साल 2010 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में सबसे पहले 101 किस्म के टमाटर लगाए लग थे, जिसका मकसद था लोगों को खेती और बायोवर्सिटी के लिए जागरूक करना. समय के साथ-साथ धीरे-धीरे आलू, प्याज, गोभी, बीन्स, स्ट्रॉबेरी और कई तरह की जड़ी-बूटियां भी शामिल कर दी गईं.

दुनिया की पहला एडिबल सिटी

अच्छी बात ये है कि, इस शहर में लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सब्जियां तोड़ते हैं. इसके अलावा कोई भी इसका गलत फायदा नहीं उठाता. इस पहल से शहर की सेफ्टी का खर्च भी कम हुआ है और लोकल बिना काम वाले लोगों को इन पार्कों की देखभाल का काम मिल गया. अब अमेरिका और यूरोप के कई देश एंडेरनाच के इस अनोखे मॉडल को अपने यहां भी अपना रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट 'grantonsoil' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पोस्ट को अब तक 22 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:-घूमती-फिरती दुकान बनी बैंकॉक की ये टैक्सी, यात्रियों को मुफ्त में मिल रहा है जरूरत का हर सामान!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Edible, City, Germany, Vegetables, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com